उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां मतदान के दौरान हुए झगड़े को लेकर आज मतगणना के दौरान विवाद बढ़ गया। इस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान मामलू विवाद पर गोली चल गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई है। घटना में प्रधान के भाई को पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। घायल को सीचएसी में भर्ती कराया गया है। चुनावी हिंसा के बीच गोली चलने की मामूली घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मतदान के दौरान हुआ था झगड़ा
शाहजहांपुर में मतदान के पहले दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। मामला थोड़ा बहुत राजनीतिक ही था। उस दौरान लड़ाई झग़ड़े के बाद बीच बचाव कर लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन मतगणना के दौरान फिर से विवाद हो गया। गांव के ही रिटायर फौजी से वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मतगणना के समय आज जब भाजपा प्रत्याशी ने कई हजार वोटों से बढ़त बना ली तो कार्यकर्ता न नाचने लगे।

पढ़ें बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के काफिला पर हमला, तनेरी के पास फायरिंग, हिरासत में 9 लोग

आग बबूला हुआ दूसरा पक्ष, दागी गोली
बीजेपी प्रत्याशी की मतगणना में बढ़त से नाराज पक्ष के लोगों ने फौजी प गोली दाग दी लेकिन गोली उसे न लगकर उसके भाई को जा लगी। पांव में गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई। आरोपी ने पिस्टल से अचानक फायर कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची और मौका मुआयना किया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।