बहन से छेड़खानी करने पर बदमाशों का विरोध करने वाले भाई की यूपी में हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बलिया. उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के उंभाव थाना क्षेत्र में अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले 11 वर्षीय भाई की दबंगों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। नाबालिग का शव स्कूल के पास ही पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पीएम करवाकर आरोपियों के खिलाफ केस दज किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक के पिता ने दर्ज कराया केस

इस मामले में मृतक पवन राजभर के पिता नागेंद्र राजभर ने केस दर्ज कराया कि भदौरा तरछापार गांव के निवासी हिमांशु यादव सहित उसके साथी द्वारा उनकी 16 साल की बेटी के साथ आ​ए दिन छेड़खानी की जाती थी। जिसका विरोध उसके 11 साल के भाई पवन ने किया तो हिंमाशु ने पवन की हत्या कर दी। नाबालिग बच्चे का शव अठगावा गांव में स्कूल के पास पड़ा मिला था। ​