यूपी के मथुरा में तीन लोगों ने 13 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में तीन लोगों ने 13 साल की लड़की को अगवा कर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने बच्ची को नशीला पानी पिला दिया था। लड़की आधी बेहोशी की हालत में पहुंची तो तीनों ने उसके साथ जघन्य पाप किया। घटना गुरुवार दोपहर की है। आरोपियों ने बच्ची को एक फ्लाइओवर के नीचे उतारा और भाग गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की को होश आया तो वह किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। बच्ची की हालत देख मां-बाप कांप गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ रेप किया गया है। इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

किराना दुकान पर गई थी बच्ची, आरोपियों ने किया अगवा

अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह किराना के दुकान पर गई थी। यहां एक आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानी पीने के बाद लड़की को नींद आने लगी। उस समय दो और लोग आ गए। तीनों ने जबरदस्ती घसीटते हुए लड़की को कार में बिठाया और सुनसान जगह ले गए।

एसपी त्रिगुण बिसेन ने मीडिया को बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ छत्ता थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों फिलहाल फरार हैं। दो आरोपियों की पहचान हो गई है। तीसरे आरोपी की पहचान की कोशिश जारी है। पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और शनिवार को उसका बयान दर्ज किया गया।

एसपी ने कहा कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 138 (अपहरण), 376डीए (16 साल से कम उम्र की लड़की के साथ गैंगरेप) और पोस्को अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 35 साल की महिला-24 साल के युवक में लव-सेक्स और...रूम खोलते ही कांप गई पुलिस