यूपी के आगरा में छेड़छाड़ का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और महिला को निर्वस्त्र भी किया। घटना को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई है।

आगरा: छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला की पिटाई करने और निर्वस्त्र किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के साथ रेप का प्रयास भी किया गया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पिछले सप्ताह दो पुरुषों द्वारा की जा छेड़खानी का विरोध किया था। इसके बाद दोनों युवक अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आ गए। उन्होंने महिला के घर में घुसकर उसकी साथ मारपीट की और उसे निर्वस्त्र भी कर दिया। इस बीच बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में घुसकर महिलाओं से की गई बदसलूकी, विरोध करने पर पिटाई

महिला ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। इसी के साथ उनके द्वारा पुलिस ने शिकायत किए जाने पर जाने से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि वह तकरीबन बजे अपने घर आ रही थी। उसी दौरान कुछ लोग बाहर खड़े हुए थे। उन्होंने महिला को गाली देनी शुरू की। इसके बाद महिला डरकर अपने घर में घुस गई। महिला ने बताया कि वह लोग भी पीछे से घर में घुस आए और उनके द्वारा महिला से बदसलूकी की गई। महिला ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डर हुआ है।

पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार कर रही तलाश

इस बीच बदमाशों ने महिला के साथ रेप का भी प्रयास किया। हालांकि जब महिला की चीख सुनकर अन्य लोग वहां पर आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। मामले को लेकर ताजगंज एसएचओ ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। सभी आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता समेत 8 के खिलाफ 13.75 लाख का इनाम घोषित, एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं 2 आरोपी