आगरा की एक नमकीन कंपनी के प्रोडक्ट में मिला हानिकारक सिंथेटिक रंग। प्रशासन ने लगाई रोक, कंपनी पर होगी कार्रवाई। जानें, आपके स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है ये रंग।

आगरा। नमकीन के शौकीनों के लिए बुरी खबर! आगरा के दयालबाग स्थित आपके फूड इंडस्ट्रीज की हींग वाली मिक्सचर नमकीन खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरी। अमर उजाला द्वारा प्रकाशित की कई जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की जांच में नमकीन में सिंथेटिक रंग पाया गया, जो सेहत के लिए हानिकारक है। प्रशासन ने इस नमकीन की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है और कंपनी को माल वापसी का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ खुलासा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने जानकारी दी कि सितंबर 2024 में आपके फूड इंडस्ट्रीज की हींग वाली मिक्सचर नमकीन का नमूना लिया गया था। प्रयोगशाला जांच में इस नमकीन में अवैध सिंथेटिक रंग मिला, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : एक खोई हुई पुकार, प्रयागराज में गुम हुए पिता की तलाश में जुटा परिवार

क्या कार्रवाई हुई?

  • खाद्य विभाग ने नमकीन की बिक्री पर रोक लगा दी है।
  • कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • विक्रेताओं को नमकीन की बिक्री बंद करने और स्टॉक लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • कंपनी को सभी प्रभावित बैचों को बाजार से वापस मंगाने का आदेश दिया गया है।

सेहत के लिए कितना खतरनाक है यह रंग?

विशेषज्ञों के मुताबिक, सिंथेटिक रंगों का अधिक सेवन पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है। यह कैंसर, लिवर और किडनी संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : यूपी में अतुल सुभाष जैसा मामला,प्रताड़ना से परेशान होकर 24 साल के युवक ने दी जान