आगरा जिले में सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के चक्कर में एक लड़की ने सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर दिया। उसके साथ एक भावुक मैसेज भी लिखा। इंस्टाग्राम वीडियो में बाकायदा गोलियां खाते हुए वीडियो बनाया।

आगरा (Agra News): यूपी के आगरा जिले में सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट के चक्कर में एक लड़की ने सुसाइड का वीडियो पोस्ट कर दिया। उसके साथ एक भावुक मैसेज भी लिखा। इंस्टाग्राम वीडियो में बाकायदा गोलियां खाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिय प्लेटफार्म (मेटा) ने इसका अलर्ट लखनऊ स्थित पुलिस की मीडिया सेल को भेजा। लखनऊ पुलिस ने आगरा पुलिस को एक्टिव किया। आनन फानन में आगरा पुलिस लड़की के घर पहुंची तो युवती अपने घर पर मौजूद मिली और अपने परिवार से बातीचत कर रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस हैरान हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लखनऊ मीडिया सेल ने आगरा पुलिस को दी जानकारी

दरअसल, लड़की के सुसाडड की जानकारी रविवार को मीडिया सेल को मिली। उसकी लोकेशन निकाली गई तो वह सदर इलाके के बुंदूकटरा चौकी क्षेत्र की पाई गई। सदर पुलिस को इसकी सूचना दी गई और थोड़ी ही देर में पुलिस युवती के घर पहुंच गई तो सामने आया कि युवती अपने घर पर ही थी और परिजनों से बातचीत कर रही थी। सुसाइड जैसा कोई मामला नहीं मिला।

वीडियो में खा रही एलर्जी की गोलियां

पुलिस ने युवती को वीडियो दिखाते हुए पूछा तो लड़की ने स्वीकारा कि यह वीडियो उसी ने बनाया है और पोस्ट किया है। उसकी वजह भी उसने बताई तो पुलिस वाले भौचक्का रह गए। लड़की ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होना होना चाहती है। इसी मकसद से यह वीडियो भावुक मैसेज के साथ अपलोड किया। वीडियो में लड़की जो गोलियां खा रही है। दरअसल वह एलर्जी की गोलिया हैं। फिलहाल, पुलिस ने युवती की काउंसलिंग की। युवती ने भी भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। पुलिस ने भी युवती को बताया कि कैसे उन्हें इस बारे में पता चला और वह लोग किसी तरह घर खोजते हुए यहां तक पहुंचे हैं।

युवती ने वीडियो के साथ पोस्ट किया ये भावुक मैसेज

वीडियो के साथ पोस्ट मैसेज में युवती ने लिखा है कि वैसे भी मेरा मजाक बनकर रह गया है। दिल से भी उतर गई हूॅं। बुरी बन चुकी हूॅं, इसलिए मेरे साथ आज यह सब हो रहा है। किस्मत ही खराब है मेरी। खुद को मैं कभी माफ नहीं कर पाऊंगी। हर्ट करुंगी खुद को। जीना नहीं आता तुम्हारे बिना।

आगरा में भी पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना

आगरा के चित्राहट में पहले भी ऐसी ही घटना घट चुकी है। बीते 25 फरवरी को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट के लिए सुसाइड का वीडियो अपलोड किया था।यूएसस स्थित मेटा मुख्यालय से यह जानकारी लखनऊ साइबर सेल को दी गई थी। फिर यहां से आगरा पुलिस को यह जानकारी दी गई। छानबीन में पता चला कि उसने भी सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसा काम किया था।