यूपी के आगरा में दुल्हन ने घुड़चढ़ी में दूल्हे को देख शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। इस बीच परिजनों ने दूसरे दूल्हे को बुलाकर युवती की शादी उससे करवाई।

आगरा: जनपद में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा घुड़चढ़ी के बाद जयमाला का इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन ने स्टेज पर आने से ही इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार के बाद उसे खूब समझाया गला लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दुल्हन ने उस लड़के के साथ सात फेरे लिए जिसके साथ पहले शादी टूट चुकी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवती की शादी टूटने पर दूसरी जगह तय हुआ था रिश्ता

बरहन थाना अंतर्गत क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी फिरोजाबाद के नारखा थाना क्षेत्र के पचमान शहपुर गांव के रहने वाले युवक से तय हुई थी। हालांकि किसी बात को लेकर एक सप्ताह पहले दोनों की शादी टूट गई। इसके बाद घरवालों ने आनन-फानन में दूसरी जगह पर उसका रिश्ता तय कर दिया। ताजगंज थाना क्षेत्र के निवासी युवक के साथ शादी तय होने के बाद बारात भी आ गई।

जहां टूटी थी शादी उसी लड़के से किया गया विवाह

बारात जब आयोजन स्थल पर पहुंची तो घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच घुड़चढ़ी की रस्म हुई और जयमाल की तैयारी होने लगी। हालांकि घुड़चढ़ी में दूल्हे को देखकर दुल्हन का मन बदल गया और उसने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से घर में मातम परस गया। चारों ओर सन्नाटे के बीच दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास हुआ लेकिन वह नहीं मानी। दुल्हन के इंकार के बाद दोनों पक्षों में हुए खर्च का लेनदेन शुरू हो गया और पूरी बारात बैरंग वापस चली गई। बारात के वापस जाने के बाद दुल्हन के परिजनों ने इस बात की जानकारी परमान शहपुर में दी, जहां पहले उसकी शादी तय हुई थी। इसके बाद युवक के परिजन शादी के लिए फिर से राजी हो गए और बारात लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद धूमधाम से दुल्हन की विदाई हुई। इस बीच यह शादी क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। 

विधायक अब्बास अंसारी की बेगम निखत ने जेल को ही बना लिया था घर, 54 दिनों में 36 बार जाकर की थी मुलाकात