आगरा पुलिस ने मंदिर में चोरी करने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने क्यों पुजारी की हत्या की थी। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद कई और खुलासे भी किए हैं।

आगरा: नाई की मंडी थाना क्षेत्र स्थित चामुंडा देवी मंदिर में पुजारी की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी पुष्पेंद्र शर्मा मंदिर में आता और सुबह भंडारा खाता। इसके बाद वह शाम में फिर से दर्शन के लिए आता था। रात में मौका देख उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच पुजारी की आंख खुलने और पकड़े जाने के डर से उसने सब्बल से वार कर उनकी हत्या कर दी। आरोपी छठवीं बार मंदिर में चोरी करने के लिए आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चोरी के दौरान पुजारी को किया घायल, हुई मौत

मामले को लेकर डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि नाई की मंडी स्थित मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर पर 14 सितंबर 2022 को हमला किया गया। अगले दिन वह घायल अवस्था में पड़े मिले। मंदिर से दानपात्र चोरी था। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया और इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। दो दिन पहले मंदिर में एक युवक चोरी करने घुसा था। उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद मामले में नाई की मंडी पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह छठवीं बार चोरी करने के लिए आया था।

मंदिर में ही खाना खाने जाता था आरोपी

आरोपी का नाम पुष्पेंद्र है और वह धौलपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पॉलिटेक्निक किया हुआ था। वह लैब टेक्नीशियन का कोर्स भी कर चुका है। तीन साल पहले वह आगरा की लैब में काम करता था। नौकरी छूटने के बाद वह नाई की मंडी स्थित मंदिर में खाना खाने जाता था और इसी बीच उसने रेकी भी की। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसने सुबह भंडारा भी खाया था। शाम को पूजा की और इसके बाद चोरी में लग गया। पुजारी जाग रहे थे और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसी के चलते उसने उन पर सब्बल से वार कर दिया। पुजारी लहूलुहान होकर गिर गए और इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

कमाने गया पिया तो 2 लोगों को दिल दे बैठी 4 बच्चों की मां, एक के साथ मिलकर दूसरे को उतारा मौत के घाट