अलीगढ़ के एक स्कूल में एक शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया, जिसके बाद स्कूल में हंगामा मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को एक टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ गंदी हरकत की और फरार हो गया। इस घटना से स्कूल में हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आठवीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ अकबराबाद में कंपोजिट विद्यालय धनीपुर सिहोर में स्कूल टीचर चंद्र प्रकाश सक्सेना द्वारा मंगलवार को आठवीं क्लास की एक छात्रा के साथ गंदी हरकत की गई। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी शिक्षक फरार हो गया। जानकारी मिलने पर स्कूल में पुलिस पहुंची और ​बीएनएस75, गंभीर यौन अपराध 9 एम और 10 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग छात्राओं पर रखता गंदी निगाह

मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद छात्राओं के बयान दर्ज किए तो पता चला कि शिक्षक स्कूल की छात्राओं को गंदी नजर से देखता है। वह मौका मिलते ही किसी भी छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर देता है। चूंकि वह स्कूल का टीचर है। इसलिए कोई कुछ नहीं बोल पाती थी। लेकिन अब तो हद होने लगी थी। वह हर कभी बेड टच करने लगता था। इस कारण छात्राओं ने टीचर की हरकत घरवालों को बताई। जिसके बाद स्कूल में परिजनों ने हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़ें : 17 साल की लड़की ने बुलाया घर, बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाई बेटी, जेल पहुंचा गया आशिक

नशे में आता है स्कूल

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक नशे का आदि है। वह स्कूल में भी नशे की हालत में आता है। इसी कारण वह छात्राओं के साथ गंदी हरकत करता है। वह पढ़ाने की जगह छात्राओं का शारीरिक शोषण करना चाहता है। इस मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर टीचर द्वारा ऐसी हरकत की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि ये ​गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना है। जो बर्दाश्त नहीं की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर में दर्द से परेशान पुरुष के पेट से महिलाओं की तरह निकले Uterus & Ovary