राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में बुधवार को रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। चांदी की मूर्ति को डोली में रखा गया। डोली को पीले और लाल गेंदे के फूलों और गुलाब के फूलों से सजाया गया। 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इससे पहले तैयारियां जोरों पर हैं। राम लला की मूर्ति की स्थापना के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। बुधवार को राम लल्ला की मूर्ति को राम मंदिर के परिसर लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्ति को ट्रक में रखकर लाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। रामलला की असली मूर्ति का वजन अधिक था, जिसके चलते प्रतीकात्मक मूर्ति का भ्रमण कराया गया। चांदी की मूर्ति को डोली में रखकर मंदिर परिसर में शोभा यात्रा निकाली गई। डोली को पीले और लाल गेंदे के फूलों और गुलाब के फूलों से सजाया गया था।

जल कलश यात्रा में शामिल हुईं 500 से अधिक महिलाएं

भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बुधवार को अयोध्या में सरयू नदी से राम मंदिर तक जल कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इससे पहले 6 दिन का अनुष्ठान चल रहा है। बुधवार को दूसरे दिन जल कलश यात्रा मंदिर पहुंची। इसके बाद रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ यात्रा निकाली गई।

22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे होगी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा

श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बुधवार को कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 'शुभ मुहूर्त' 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे है। इसी समय राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम लला को संभवतः गुरुवार सुबह गर्भगृह के अंदर लाया जाएगा। विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान जैसे मूर्ति का अभिषेक (स्नान) किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर: विराट कोहली को मिला पत्नी संग आने का न्योता, इन खिलाड़ियों को भी मिला निमंत्रण

मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई राम लला की काले पत्थर की मूर्ति को सिंहासन पर बैठाने के लिए चुना गया है। अनुष्ठान मंगलवार को शुरू हुआ और सात दिनों तक जारी रहेगा। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से समारोह के लिए हजारों वीआईपी मेहमानों को निमंत्रण मिला है।

यह भी पढ़ें- सबके राजा राम क्या हिन्दू क्या मुसलमान, आगरा से पैदल ही अयोध्या के लिए निकले ये दो दोस्त