यूपी के आजमगढ़ में शादी के लिए लड़की देखने गए युवक किडनैप हो गए। इस मामले में आरोपियों ने एक लाख रुपए की डिमांड की है। मामले को लेकर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

आजमगढ़: लड़की देखने पहुंचे 3 युवकों को बदमाशों ने असलहे के दम पर किडनैप कर लिया। उन्हें मुक्त करने के लिए परिजनों से एक लाख रुपए की डिमांड की गई है। बदमाश अपनी प्लानिंग में कामयाब हो पाते उससे पहले ही पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर ली। आरोपियों को कार, तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच शौच के बहाने निकाला किडनैप हुआ एक शख्स भी बदमाशों के चंगुल से फरार होकर सीधे महाराजगंज थाने पहुंच गया। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की खोजबीन में भी जुटी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमकर पिटाई के बाद परिजनों से मांगे गए पैसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के रहने वाले जमुनापार थाना अंतर्गत क्षेत्र के सिहुरा गांव के सुरेश कुमार मौसेरे भाई अशोक कुमार और रमाकांत के साथ लड़की देखने गए थे। लड़की वालों के द्वारा मुंह दिखाई की रस्म बुढऊ बाबा मंदिर में होने की बात कही गई। इसके बाद सुरेश, अशोक, रमाकांत और लड़की वालों के पहुंचने से पहले ही मंदिर जा पहुंचे। वहां इंतजार के दौरान ही कुछ बदमाश भी आ धमके। असलहे के दम पर वह तीन युवकों को उठाकर पुरुषोत्तम गांव के पास मकान में ले गए। यहां किडनैप किए गए लोगों की जमकर पिटाई की गई और उनके परिजनों से पैसे की मांग की गई।

लड़की पक्ष के लोगों का नहीं मिला कोई हस्तक्षेप

बदमाशों के चंगुल से सुरेश किसी तरह से शौच के बहाने से वहां से निकलकर फरार हो गए। इसके बाद वह सीधा पुलिस के पास पहुंचा। बदमाश कोई नया ठिकाना खोज पाते उससे पहले ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की और आरोपित अविनाश सिंह और रोहित सिंह को दबोच लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष कमल कांत वर्मा ने जानकारी दी कि केस दर्ज कर पड़ता की जा रही है। वहीं इस घटना में लड़की पक्ष के लोगों का कोई भी हस्तक्षेप फिलहाल अभी तक सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के पीछे और कौन लोग हैं उनकी भी जांच की जा रही है।

'पुत्री का रेप करना चाहता था पिता' पति की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद रातभर शव के पास बैठकर रोती रहीं मां-बेटी