MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एक बेटे का दर्द, टूटी उम्मीदें और मां के लिए आखिरी अलविदा! पत्नी के स्टेटस ने छीन ली बरेली के राज की जिंदगी

एक बेटे का दर्द, टूटी उम्मीदें और मां के लिए आखिरी अलविदा! पत्नी के स्टेटस ने छीन ली बरेली के राज की जिंदगी

रील की खुशी, रियल लाइफ में समाप्त हो गई। बरेली में पत्नी  से तंग  राज ने  9 अप्रैल को सुसाइड कर लिया। पत्नी ने केस दर्ज कर सोशल मीडिया पर लिखा- पति रात में जेल जाएगा। राज ने सुसाइड नोट में मां को लिखा- मैं हमेशा के लिए सोने जा रहा हूं।  

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Apr 10 2025, 11:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
एक बेटे का दर्द, टूटी उम्मीदें और मां के लिए आखिरी अलविदा
Image Credit : Social Media

एक बेटे का दर्द, टूटी उम्मीदें और मां के लिए आखिरी अलविदा

बरेली के आकांक्षा एन्क्लेव में बुधवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। 25 वर्षीय राज आर्य ने खुदकुशी कर ली, और पीछे छोड़ गया एक भावुक सुसाइड नोट, जिसमें सिर्फ दर्द, टूटी उम्मीदें और एक मां के लिए आखिरी अलविदा था।

28
एक साल पहले ही हुई थी आर्य और सिमरन की शादी
Image Credit : Social Media

एक साल पहले ही हुई थी आर्य और सिमरन की शादी

राज की शादी अप्रैल 2024 में शाहजहांपुर की रहने वाली सिमरन से हुई थी। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन जल्द ही उनके वैवाहिक जीवन में कलह ने जगह बना ली। सिमरन आए दिन अपने मायकेवालों को बुला लेती थी, जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई।

Related Articles

Related image1
3 निकाह-4 लाशें और एक दरिंदा, रूह कंपा देगी आगरा की यह स्क्रिप्टेड मर्डर स्टोरी
Related image2
MP ब्रेकिंग: धागा फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, दो फायरमैन गंभीर रूप से घायल, जानें पूरी डिटेल
38
शादी के एक साल के अंदर सब कुछ खत्म
Image Credit : Social Media

शादी के एक साल के अंदर सब कुछ खत्म

 राज की शादी अप्रैल 2024 में शाहजहांपुर की रहने वाली सिमरन से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। सिमरन अक्सर मायके चली जाती और अपने घरवालों को बुलाकर झगड़े करती। राज को डराया-धमकाया जाता कि उसे और उसके परिवार को जेल भेज दिया जाएगा।

48
सिमरन ने सोशल मीडिया पर लगाया ये स्टेटस
Image Credit : Social Media

सिमरन ने सोशल मीडिया पर लगाया ये स्टेटस

सिमरन ने पति राज पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, और उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगी। उसने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर धमकी भरे मैसेज लगाए — "रात में जेल जाएगा मेरा पति!"

58
सामने आया राज आर्या का सुसाइड नोट
Image Credit : Social Media

सामने आया राज आर्या का सुसाइड नोट

राज के भाई सुरेश ने बताया कि राज अपने ससुरालवालों की प्रताड़ना और बेइज्जती से टूट चुका था। वह अक्सर कहता था कि वह अब और नहीं सह सकता। बुधवार को उसका शव फंदे से लटका मिला, कमरे में एक सुसाइड नोट रखा हुआ था जिसमें लिखा था – “माँ, अब मैं हमेशा के लिए सोने जा रहा हूँ। माफ कर देना।” राज ने यह कदम सोशल मीडिया स्टेटस और थाने की कार्रवाई के डर से उठाया, जिसमें उसके पिता को भी थाने बुलाया गया था।

68
सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Image Credit : Social Media

सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

परिजनों ने पत्नी सिमरन, उसके भाई सागर (जो बरेली पुलिस में सिपाही है), मां, पिता, बहन और बहनोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर राज को मानसिक प्रताड़ना दी, झूठे मुकदमे दर्ज कराए, थाने में राज के माता-पिता की बेइज्जती की, और अंत में राज को आत्महत्या की कगार तक पहुंचा दिया।

78
सीओ का बयान
Image Credit : Social Media

सीओ का बयान

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।

88
सोशल मीडिया बना हथियार
Image Credit : Social Media

सोशल मीडिया बना हथियार

सिमरन ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल नफरत और डर फैलाने के लिए किया। उसने खुलेआम पोस्ट किया कि उसने पति पर केस कर दिया है और वह अब जेल जाएगा। यह पोस्ट राज की मानसिक स्थिति पर बुरा असर डाल गया और अंत में वह मौत को गले लगाने को मजबूर हो गया।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Prayagraj Weather: प्रयागराज में आज बारिश और तेज हवा, कितना बिगड़ेगा मौसम?
Recommended image2
Lucknow Weather Update: लखनऊ में कोहरा, बादल और हल्की बारिश, जानिए आज कितनी बढ़ेगी ठंड?
Recommended image3
Noida Weather Forecast: नोएडा में आज छंटेगा कोहरा, जानिए धूप से कितनी मिलेगी राहत
Recommended image4
मोमोज खाने के लिए 7वीं क्लास के बच्चे ने घर से उड़ाया 85 लाख का सोना, पढ़ें पूरी कहानी...
Recommended image5
UP Employment Zone: योगी सरकार का बड़ा कदम, उद्योग और रोजगार को एक परिसर में जोड़ने की पहल
Related Stories
Recommended image1
3 निकाह-4 लाशें और एक दरिंदा, रूह कंपा देगी आगरा की यह स्क्रिप्टेड मर्डर स्टोरी
Recommended image2
MP ब्रेकिंग: धागा फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, दो फायरमैन गंभीर रूप से घायल, जानें पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved