बरेली में बीते 14 महीनों से पुलिस को साइको किलर की तलाश थी, जिसके ढूंढने के लिए लगातार जांच टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान सफलता हाथ और मुख्य आरोपी पकड़ा गया, जिसके ऊपर 10 महिलाओं को मारने का आरोप है।

Bareilly Serial Killer News: यूपी की बरेली (Bareilly) पुलिस ने आज आखिरकार उस सीरियल किलर को दबोच लिया, जिसने 14 महीने के भीतर शाही थाना क्षेत्र में 10 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था। हैरानी की बात ये है कि वो हर औरत का मर्डर एक ही तरीके से करता था। बता दें कि स्थानीय पुलिस बीते कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई, जिसके लिए दो दिन पहले ही आरोपी का स्केच जारी किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीते कई महीनों से इलाके में लगातार हो रही महिलाओं की मौत पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी। आए दिन हत्या की खबर गुत्थी बन गई थी। इसके लिए जांच टीम लगातार काम कर रही थी। इस दौरान सीरियल किलर को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिस के मुताबिक-"सभी 10 मर्डर 25 किलोमीटर एरिया में हुए थे। सारे मर्डर का पैटर्न एक जैसा था।"

Scroll to load tweet…

जानें कैसे आरोपी बना साइको किलर

मरने वालों महिलाओं की उम्र 45 से 55 साल के बीच की थीं। सभी खेत या घर में मृत पाई गई थी। हत्या गला घोंटकर की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक साइको किलर नवाबगंज क्षेत्र का निवासी है। बचपन में सगी मां को पिता बहुत मारते थे। इसका प्रभाव दिमाग पर पड़ा। बाद में सौतेली मां के व्यवहार और वाइफ के चले जाने के बाद सनकी हो गया था। इसके बाद वो दो बहनों की ससुराल और ननिहाल जाकर रहने लगा और घटना को अंजाम देने लग गया।

ये भी पढ़ें: बरेली में सीरियल किलर का खौफ, एक जैसे पैटर्न पर 9 महिलाओं की हत्या