- Home
- States
- Uttar Pradesh
- लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री के घर BJP कार्यकर्ता को गोली मारने के पीछे निकला BIG GAME
लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री के घर BJP कार्यकर्ता को गोली मारने के पीछे निकला BIG GAME
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। किलर उसके तीन दोस्त शमीम, अंकित और अजय ही निकले। जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में विनय की हत्या की गई थी।

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज के बेकरिया गांव स्थित घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विनय मंत्री के बेटे विकास का दोस्त था। 1 सितंबर की दरमियानी रात विकास की लाइसेंसी पिस्टल से उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि विनय और उसके तीन दोस्तों शमीम, अंकित और अजय ने रात को पार्टी की थी। इसी बीच जुआ खेलते हुए विनय का झगड़ा हो गया। इस पर तीनों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि झगड़े के बीच शमीम और अजय ने विनय के हाथ पकड़ लिए थे। अंकित ने विकास की पिस्टल निकालकर उसके माथे पर सटाकर गोली मारी थी।
आरोपी दोस्तों ने विनय के मर्डर के बाद तकिये के नीचे पिस्टल छुपा दी थी। जिस कमरे में वारदात हुई, वहां के CCTV कैमरे काम हीं कर रहे थे।
विनय 31 अगस्त की सुबह 11 बजे घर से निकला था। रात 12 बजे उसकी घर पर बात हुई थी। लेकिन रात 1.30 बजे उसे कॉल किया, तब भी उसने कुछ देर बाद घर आने की बात कही। तीन घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।
घटना के बाद आरोपी दोस्तों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वो कहते रहे कि विनय ने खुद गोली मारी है। वे तो बस बीचबचाव कर रहे थे।
चूंकि पिस्टल केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास की है, लिहाजा मामला हाईप्रोफाइल हो गया था। मंत्री ने कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उस पर कार्रवाई हो।
विनय श्रीवास्तव की हत्या के बाद मंत्री के बेटे विकास किशोर ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसमें दावा किया था कि घटना के वक्त वो दिल्ली जा रहे थे।
मृतक विनय के भाई विकास श्रीवास्तव ने पहले ही आशंका जताई थी कि विकास किशोर के आवास पर अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम बाबा रहते हैं। 1 सितंबर, 2023 को रात करीब दो से ढाई के बीच झगड़ा-झड़प जरूर हुई।
पहले डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने आशंका जताई थी कि रात को घर में 6 लोग मौजूद थे। सबने साथ में बैठकर खाना खाया। हालांकि अब चार लोगों के होने की बात सामने आई है।
मृतक विनय श्रीवास्तव मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के साथ ही रहता था। विकास किशोर पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें-लखनऊ में मिनिस्टर के घर मर्डर: भाई ने खोला-'पिछले गेट से घुसे Killer का राज़'
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।