Budaun Crude Oil Reserves : बदायूं में कच्चे तेल के विशाल भंडार होने की संभावना! अल्फाजियो कंपनी कर रही है गहन जांच, किसानों को मिलेगा मुआवजा। क्या बदायूं की किस्मत बदलने वाली है?

Budaun Crude Oil Reserves: उत्तर प्रदेश का बदायूं जिला जल्द ही आर्थिक तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सकता है। यहां जमीन के नीचे कच्चे तेल का विशाल भंडार होने के संकेत मिले हैं, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस खोज को और आगे बढ़ाने के लिए अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी ने व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी उघैती क्षेत्र के गांव टिटौली में डेरा डाले हुए हैं, जहां संभावित तेल भंडार की गहन जांच चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैज्ञानिक तकनीकों से हो रही जांच

कई महीनों से अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीकों से कच्चे तेल की खोज कर रही है। कंपनी की टीम विशेष बोरिंग तकनीक और जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम की मदद से तेल के भंडारों का पता लगा रही है।

  1. बोरिंग प्रक्रिया: संभावित क्षेत्रों में तिपाई लगाकर बोरिंग की जा रही है।
  2. ब्लास्टिंग तकनीक: बोरिंग के बाद शूटर मशीन से जमीन के भीतर हल्का ब्लास्ट किया जाता है।
  3. जीपीएस ट्रैकिंग: सैटेलाइट सिस्टम से डेटा इकट्ठा कर वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : युवक के प्यार में लट्टू हो गईं 2 महिला IAS, इस खास ट्रिक से जीतता था दिल

कंपनी के अनुसार, कुछ स्थानों पर डीजल और पेट्रोल के संकेत मिले हैं, जिससे इस परियोजना में तेजी लाई जा रही है। परीक्षण पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट भूगर्भ वैज्ञानिकों को सौंपी जाएगी, जो पुष्टि करेंगे कि बदायूं की धरती के नीचे कितनी मात्रा में कच्चा तेल मौजूद है।

किसानों को मिलेगा मुआवजा

तेल खोजने की प्रक्रिया में कई किसानों की फसल प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कंपनी की ओर से किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक प्रभावित किसान को एक पावती दी जा रही है, जिसमें उनका नाम, गांव, बैंक डिटेल और प्रभावित क्षेत्र का विवरण दर्ज है। इसके आधार पर किसानों के खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यदि किसी किसान के खेत में तेल का बड़ा भंडार मिलता है, तो उसे अलग से बड़ी राशि दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया से भूमि की उपज क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और खेती सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।

यह भी पढ़ें : UP में ईरानी दुल्हन का Superhit Business! सोशल मीडिया पर छाई ईरानी चाय