बुलंदशहर में एक पिता ने 18 महीने के बेटे को जहर देकर खुद भी जान दे दी। दोनों के शव कार में मिले। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया।

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 18 महीने के बेटे की हत्या के बाद खुद ने भी सुसाइड कर लिया। पिता-पुत्र दोनों के शव एक कार में मिले हैं। बता दें कि युवक ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने इस खौफनाक कदम उठाने की वजह बताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिवाली पर पत्नी ने घर आने से कर दिया था मना

दरअसल, यह घटना बुलंदशहर जिले में अनूपशहर कोतवाली इलाके के गांव तेलिया नगला की है। जहां पुनीत (30) नाम के युवक ने अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद यह कदम उठाया है। बताया जाता है कि वह दिवाली पर पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने आने से मना कर दिया तो वह गुस्से में अपने दो बेटे को लेकर ससुराल से निकला और घर पहुंचने से पहले दोनों बच्चों को जहर देने लगा, लेकिन बड़े बेटे ने खाने से इंकार कर दिया, वहीं छोटे बेटे ने खा लिया, इसके बाद युवक भी उसे निगल गया। कुछ देर बाद दोनों की तड़पन के बाद मौत हो गई।

दिवाली लक्षमी पूजन के दिन बीवी की वजह से पति-बेटे की मौत

बता दें कि पुनीत (30) कोतवाली देहात का रहने वाला था। जिसकी 4 साल पहले अनूपशहर कोतवाली के तेलियानगला गांव की अंशु से शादी हुई थी। लेकिन विवाह के दोनों के बाद बहस होने लगी थी। छोटी-छोटी बात पर बात इस कदर बिगड़ गई कि महिला ने साफ कह दिया कि वह अब पुनीत के साथ नहीं रहेगी दोनों बच्चों विराट (3) और युवराज (डेढ़ साल) को लेकर मायके चली गई। बस अपनी रूठी बीवी को मनाने के लिए पुनीत सोमवार को ससुराल पहुंचा था, जहां वह रातभर रुका भी और बीवी को मनाया, लेकिन वह नहीं माने और साथ आने से इंकार कर दिया। तमाम रिश्तेदारों ने भी कहा दिवाली पूजा साथ कर लो... फिर चले जाना, लेकिन वो नहीं मानी। वो बार-बार यही कहती मैं अकेले पूरी जिंदगी काट लूंगी, लेकिन इसके साथ नहीं जाऊंगी।