उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त तीन साल से उसके साथ रेप करते थे। दुबई में बैठा पति इसके बदले पैसे लेता था और पत्नी को चुप रहने की धमकी देता था।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के दोस्त तीन साल से उसके साथ रेप कर रहे थे। महिला ने ये भी बताया कि उसके दोस्त दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाते थे और उसके पति को भेजते थे। इसके बदले महिला का पति उनसे पैसे लेता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला बुलंदशहर के गुलावठी का है। 2010 में महिला की शादी गुलावठी में रहने वाले युवक से हुई थी। वह दुबई में रहकर काम करता था। साल में त्योहारों पर वह परिवार से मिलने घर आता था। महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं। महिला का आरोप है कि तीन साल पहले वह अपने दो दोस्तों को घर लेकर आया था और महिला के साथ दुष्कर्म कराया था। पति के सऊदी वापस लौटने के बाद भी महिला के साथ ये हरकतें होती रही। महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी में बैठकर वीडियो देखता था। जब महिला ने इस बात की शिकायत की तो उसने चुप रहने की सलाह दी। महिला अपने बच्चों के खातिर बहुत दिनों तक चुप रही।

जांच में जुटी पुलिस

जब उसका पति दुबई से वापस आया तो महिला का उसके साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई। महिला ने 15 दिन पहले ये सारी बात अपने भाई को बताई थी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस ने महिला के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Emergency की रिलीज से पहले कंगना रनौत को है इस चीज का पछतावा