दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग साक्षी (16 वर्ष) की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल के रिश्तेदारों में भी आक्रोश है। साक्षी की बेरहमी से हत्या करने के बाद साहिल अपनी बुआ के बुलंदशहर आया था, वहीं से अरेस्ट भी हुआ।

बुलंदशहर। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग साक्षी (16 वर्ष) की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल के रिश्तेदारों में भी आक्रोश है। साक्षी की बेरहमी से हत्या करने के बाद साहिल अपनी बुआ के बुलंदशहर आया था, वहीं से अरेस्ट भी हुआ। साहिल की बुआ कहती हैं कि उसने बेरहमी से नाबालिग की हत्या की है। उसे सजा जरुर मिलनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल की बुआ क्या कहती हैं?

साहिल ने साक्षी पर चाकू से दर्जनो वार करके लहूलुहान कर दिया था। उसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो पास ही रखे पत्थर से उसे मारा। साहिल की बुआ शम्मो ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उसने जिस तरह इस वारदात को अंजाम दिया है। उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए। आज साहिल ने उस लड़की (साक्षी) के साथ ऐसा किया है। कल वह हमारे साथी भी ऐसा ही कर सकता है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने साहिल को (20 वर्षीय) बुलंदशहर से अरेस्ट किया था। साहिल की बुआ शम्मो ने कहा कि हम हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि उसको चाहे कोई भी सजा दो। फांसी दे दो या कुछ...। उससे हमारा कोई मतलब नहीं है। उसने साक्षी के साथ ऐसा काम किया है तो कल को मेरी बेटी के साथ भी कुछ कर सकता है।

साक्षी की हत्या करने वाले साहिल को दिल्ली पुलिस ने यहां से दबोचा

पुलिस का कहना है कि साक्षी की हत्या के आरोपी को पहासू इलाके के अटरेना गांव से पुलिस ने अरेस्ट किया। वह अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। यह भी बताया जा रहा है कि साक्षी और आरोपी साहिल के बीच प्रेम संबंध थे। पर उनके बीच शनिवार को झगड़ा हो गया था। रविवार की शाम को साक्षी अपने सहेली के बच्चे की बर्थडे पार्टी के लिए कुछ परचेजिंग करने निकली थी। तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। वह भी घनी आबादी वाले इलाके में। उस समय आसपास काफी लोग मौजूद थे। पर किसी ने भी लड़की का बचाव करने की कोशिश नहीं की। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने साहिल का हाथ पकड़ने की कोशिश की थी। पर उसका उग्र रूप देखकर वह भी वहां से भाग गया और साहिल साक्षी पर ताबड़तोड़ वार करता रहा।