CM Yogi Aditanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में “अयोध्या कैलेंडर” का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन संभावनाओं को दर्शाता है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditanath) ने लखनऊ में “अयोध्या कैलेंडर” का औपचारिक रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन भी मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र: योगी आदित्यनाथ

कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक वैभव और ऐतिहासिक महत्व को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करता है।

छायाचित्रों में दिखी रामनगरी की दिव्यता और स्थापत्य सौंदर्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कैलेंडर में शामिल छायाचित्रों के माध्यम से अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और भव्य स्थापत्य कला का जीवंत चित्रण किया गया है। ये सभी आकर्षक और भावनाओं से भरे छायाचित्र प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजेश कुमार सिंह द्वारा लिए गए हैं, जो रामनगरी की विशिष्ट पहचान को मजबूती से सामने लाते हैं।

देश-विदेश में अयोध्या की पहचान को मिलेगी नई मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि “अयोध्या कैलेंडर” न केवल रामनगरी की पहचान को और सशक्त करेगा, बल्कि देश और विदेश में अयोध्या की सांस्कृतिक महत्ता को भी प्रमुखता से रेखांकित करेगा। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।