inku singh priya saroj wedding postponed : सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी नवंबर से फरवरी तक टल गई है। रिंकू के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण यह फैसला लिया गया है। जून में हुई थी दोनों की सगाई।

inku singh priya saroj wedding postponed : सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की वेडिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि दोनों की शादी टल गई है। अब यह शादी 18 नवंबर को नहीं होगी। यानि यह विवाह अगले साल फरवरी महीने में होगा। लेकिन क्या डेट होगी यह फिक्स नहीं हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की टली शादी?

दरअसल,प्रिया सरोज के पिता और समाजवादी पार्टी विधायक तूफानी सरोज ने खुद बेटी की शादी की यह खबर कंर्फम किया है। उन्होंने बताया कि उनके दामाद और क्रिकेट रिंकू सिंह इस पूरे साल अपने क्रिकेट मैच में बिजी हैं। उनका पूरा शेड्यूल व्यस्थ है, इसलिए शादी की तारीख आगे बढ़ाई गई है। अगले साल फरवरी में दोनों का विवाह संपन्न होगा।

लखनऊ के फाइव स्टार होटल 'द सेंट्रम' में हुई थी सगाई

बता दें कि इसी महीने आठ जून को क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने की सगाई हुई थी। रिंग सेरेमनी का यह प्रोग्राम राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल 'द सेंट्रम' में हुआ था। जिसमें राजनीति से दिग्गजों से लेकर अभिनेता और खेल जगह की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। खास तौर पर वीआईपी गेस्ट अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 मेहमान इस सगाई के गबाह बने थे। बता दें कि दोनों की रिंग भी बेहद खास थी, प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता के डिजाइनर से स्पेशल ऑर्डर पर यह रिंग मगंवाई थी। वहीं रिंकू ने प्रिया के लिए मुंबई से खरीदी दी थी। दोनों रिंग की कीमत 2 से 3 लाख के बीच की बताई गई थी।

कौन हैं सपा सांसद प्रिया सरोज?

क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन बनने जा रहीं प्रिया सरोज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। वह यूपी के दिग्गज सपा नेता और विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 23 नवंबर 1998 को जन्मीं प्रिया ने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में एंट्री कर ली थी। वह 18 साल होने के बाद ही उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली थी। वर्तमान में वह यूपी के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

कौन हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह

सपा सांसद प्रिया सरोज के दूल्हा बनने जा रहे रिंकू सिंह मूल रूप से यूप के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम के एक अच्छे खिलाड़ी हैं। 26 साल के क्रिकेटर वर्तमान में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। रिंकू बचपन से ही एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन हालात ऐसे नहीं थे कि वह अच्छे कोचिंग में जाकर ट्रेनिंग ले सकें। इसलिए उन्होंने अपने दोस्तों के साथ ही स्कूल टाइम में टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।