उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में यादव V/s ब्राह्मण की दुश्मनी की आग और धधकती दिखाई दे रही है।  प्रेम यादव की विधवा ने चैलेंज किया है कि वो सत्यप्रकाश दुबे के जिंदा बचे बाकी सदस्यों को भी खत्म करने दम लेगी।

देवरिया. उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में यादव V/s ब्राह्मण की दुश्मनी की आग और धधकती दिखाई दे रही है। 2 अक्टूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद यादव फैमिली ने शक के आधार पर पड़ोसी सत्यप्रकाश दुबे सहित उसके घर के 5 सदस्यों को घर में घुसकर मार डाला था। अब प्रेम यादव की विधवा ने चैलेंज किया है कि वो सत्यप्रकाश दुबे के जिंदा बचे बाकी सदस्यों को भी खत्म करने दम लेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवरिया नरसंहार का अपडेट, योगी सरकार का एक्शन और बुलडोजर की कार्रवाई, पढ़िए 10 बडे़ पॉइंट्स

1.देवरिया में जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या ने पुलिस और प्रशासन दोनों की लापरवाही उजागर कर दी है। यादव V/s ब्राह्मण परिवार के बीच दुश्मनी और गहराती दिख रही है।

2. प्रेम यादव की विधवा शीला ने मीडिया के सामने खुलेआम चैलेंज किया कि वो सत्यप्रकाश का पूरा परिवार खत्म करके ही दम लेगी।

3. शीला ने रोते हुए कहा कि उसका पति जनता की सेवा करता था। जब उसके पति को मारा जा रहा था, तब उसे कोई बचाने नहीं आया।

4. प्रेम यादव की हत्या से आक्रोशित यादव फैमिली ने सत्यप्रकाश के घर में घुसकर 5 लोगों को मार डाला था।

5.पुलिस ने सत्य्रपकाश दुबे परिवार के नरसंहार केस में 27 नाजमद समेत 77 लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की है। इसमें प्रेम के पिता और भाई समेत 20 से अधिक लोग अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

6.सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार ने लापरवाही बरतने वाले 15 अफसरों को सस्पेंड किया है, लेकिन देवेश इससे संतुष्ट नहीं है।

7. देवेश ने कहा कि जब उसके मां-बाप जिंदा थे, तब पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की? प्रेम यादव के परिवार ने उसके लोगों को बकरे की तरह काटकर सुला दिया।

8. CM योगी के निर्देश पर मामले की अब गंभीरता से जांच हो रही है। जांच में पता चला कि सत्यप्रकाश दुबे के परिवार ने प्रेम यादव के खिलाफ 4 साल में 17 शिकायतें की थीं।

9. प्रेम यादव पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इसमें राजस्व कर्मियों के साथ प्रेम यादव की सांठगांठ का भी आरोप है।

10.अब देवरिया हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार एक्शन मोड में आई है। SDM-CO समेत राजस्व और पुलिस विभाग के 15 अफसरों को सस्पेंड किए जाने के बाद प्रेम यादव के विशाल घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। 6अक्टूबर को तहसील प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया था।

यह भी पढ़ें

Deoria Massacre: सोशल मीडिया पर लिखने से पहले Alert रहें, एक पोस्ट ने 'नेताजी' को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देवरिया हत्याकांड से बवाल: क्या दबंग प्रेम यादव पर पुलिस की मेहरबानी से हुआ ये नरसंहार?