बरेली में देवर ने अपनी भाभी के साथ आठ महीने तक कई बार दुष्कर्म किया। अदालत ने इस जघन्य अपराध पर सख्त टिप्पणी करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। देवर ने अपनी भाभी के साथ लगातार आठ महीने तक कई बार दुष्कर्म किया। इस जघन्य अपराध पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक महिला अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है।" अदालत का यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक कड़ा संदेश है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवर ने भाभी के साथ की ऐसी हरकत

महिला ने अपने बयान में बताया था कि उसके पति काम के सिलसिले में हल्द्वानी आते-जाते रहते थे। देवर इसी बात का फायदा उठाता था। पहले जब वह अपनी भाभी से बातें किया करता था तो उसे भाभी और देवर के मजाक की बात कहकर टाल दिया जाता था। पीड़िता ने बताया था जब उसने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया तो परिवार वालों ने महिला को समझा-बुझाकर उसे शांत कर दिया।

यह भी पढ़ें: 15 लाख का कर्ज लेकर पत्नी को दिलाई नौकरी, लेकिन बीवी ने फिर जो किया वो शाकिंग था

आरोपी को आजीवन कारावास

आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी हिम्मत और बढ़ गई और उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाने गई लेकन वहां किसी ने एक न सुनी। अंत में एसएसपी के आदेश पर मामले में प्राथमिकी लिखी गई। इस मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए दोषी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।