Who is the famous storyteller Nidhi Saraswa : प्रसिद्ध कथावाचक निधि सारस्वत, भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग से शादी कर रही हैं। 5 साल पहले एक कार्यक्रम में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। 

भारत ही नहीं यूके-यूएसए सहित कई देशों में कथा कर चुकीं प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका निधि सारस्वत आज शाम शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह उत्तर प्रदेश के जाने-माने राजनीतिक परिवार की बहू बनने जा रही हैं। निधि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे और भाजपा नेता चिराग के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे मिले थे चिराग और निधि

बता दें कि निधि और चिराग की पहली मुलाकात आज से 5 साल पहले एक ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे का साथी बनने का फैसला कर लिया। चिराग राजनीतिक परिवार से जरूर आते हैं, लेकिन उनकी रुचि अध्यात्म में ज्यादा है, इसी के चलते निधि ने उनसे दोस्ती की थी। अब दोनों जीवनसाथी बन रहे हैं।

कौन हैं कथावाचक निधि

निधि सारस्वत मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र की रहने वाली हैं। 1997 में जन्मी निधि की रूझान बचपन से ही आध्यात्मिक की तरफ था। 8 साल की उम्र में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया था। आज वह भारत की फेमस श्रीमद्भागवत कथा, रामायण और भागवत कथा वाचक हैं। निधि की एजुकेशन अलीगढ़ के चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज से पूरी की है। आज उनके देश विदेश में लाखों भक्त हैं। वह यूके, यूएस और कई देशों में कथा कर चुकी हैं। उनके भक्ति गीतों के कई एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं। निधि के सोशल मीडिया पर 12 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

कौन हैं कथावचक के दूल्हा चिराग

चिराग उपाध्याय यूपी के राजनीतिक परिवार से हाथे हैं। वह मूलरुप से यूपी में हाथरस के रहने वाले हैं। चिराग के पिता रामवीर उपाध्याय मंत्री रह चुके हैं। वहीं उनकी मां सीमा उपाध्याय हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। चिराग खुद भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।