कानपुर के सबसे बड़े कपड़ा बाजार में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेट की टीम लगातार लगी हुई है। इस बीच सेना की मदद भी ली जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जनपदों से सहायता ली गई है। 

कानपुर: बांसमंडी, हमराज मार्केट के बगल में एआर टॉवर के पास भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह हादसा देर रात सामने आया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी संख्या में भीड़ भी मौके पर जमा है। आग ने रेडीमेड मार्केट की तकरीबन 600 दुकानों को अपनी जद में लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया जायजा 

आग लगने की घटना के बाद शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। उनके द्वारा जायजा लिया गया और व्यापारियों से बातचीत भी की गई। डिप्टी सीएम ने व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। 

10 अरब से अधिक नुकसान की बात आई सामने

बताया जा रहा है कि हादसे में 5 कॉम्पेक्स आग में जलकर तबाह हो गए। इस बीच 10 अरब से अधिक का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। ज्ञात हो कि यह यूपी का सबसे बड़ा रेडीमेड होलसेल का बाजार है। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर स्वंय मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में जनपद के साथ ही अगल-बगल के जनपदों की भी मदद ली गई। सीओडी, ऑर्डिनेंस समेत कई विभागों की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से बताया गया कि हवा के चलते आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

आसपास के जनपदों से भी ली गई मदद, सेना की गाड़ियां भी पहुंची

आपको बता दें कि एआर टॉवर में दो दर्जन से भी ज्यादा रेडीमेट कपड़े की होलसेल दुकानें है। शुरुआती जांच में पता लगा कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण करते हुए पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। वहीं मामले में विस्तृत जांच की बात भी कही जा रही है। आग बुझाने के लिए कानपुर, उन्नाव और लखनऊ जनपद की 50 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का सहारा लिया गया। इस बीच डीएम और पुलिस कमिश्नर ने सेना के अधिकारियों से भी संपर्क किया। सेना की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची।

जब तक चलती रही सांसें तब तक बुजुर्ग मां-बाप पर कैंची से वार करता रहा बेटा, दर्दनाक मौत देखकर हैरान रह गए लोग