यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देकर उसने शव के 10 टुकड़े कर फेक दिए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पड़ताल में लगी हुई है। 

गाजियाबाद: एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को जयपुर से बुलवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सोते वक्त फरसे से उसके कई टुकड़े किए। गिरफ्तार रिक्शा चालक मीलाल प्रजापति ने बताया कि उनसे शव के कई टुकड़ों को दो जगहों पर फेंका था। इसके बाद पुलिस ने 10 टुकड़े बरामद भी कर लिए हैं। दरअसल इस पूरी वारदात की कहानी शादी और धोखे से शुरू हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोते वक्त फरसे से काटकर की गई अक्षय की हत्या

गौरतलब है कि मीलाल की पत्नी का प्रेम प्रसंग 26 वर्षीय अक्षय के साथ चल रहा था। इस बात की जानकारी मीलाल को भी थी। दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने। दोनों के बीच में बातचीत होती थी और यह बात मीलाल को परेशान कर रही थी। जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती बेटी की देखरेख के लिए मीलाल ने पत्नी से फोन करवाकर अक्षय को गाजियाबाद बुलाया था। उसके बाद सोते वक्त फरसे से उसे काट डाला।

तकरीबन 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

संभल के निवासी 37 वर्षीय मीलाल की पहली पत्नी की मौत 11 साल पहले हो गई थी। उसकी एक बेटी भी हुई और उसकी उम्र 17 साल है। मीलाल ने पूनम से दूसरी शादी की और उससे एक बेटा और दो बेटियों की जन्म हुआ। मीलाल गाजियाबाद के कस्बा खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए के मकान में रहता है। मीलाल खुद रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी पूनम घरों में काम करती है। पूनम के अनुसार वह तकरीबन 3 साल पहले अक्षय के संपर्क में आई थी।

मीलाल के घर आने पर चाय से जल गई थी बेटी

मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला अक्षय बीते साल पूनम को भगाकर ले गया था। इसको लेकर मीलाल ने खोड़ा थाने में केस भी दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने पूनम को रिकवर किया था। इस घटना के बाद ही मीलाल को पूनम और अक्षय के प्रेम प्रसंग का पता लगा। मीलाल की हिदायत के बाद भी पूनम लगातार प्रेमी से मिलती और बातचीत करती थी। मीलाल ने बताया कि 4 दिन पहले उसकी तीसरे नंबर की बेटी जल गई थी। पता चला कि अक्षय घर आया था और चाय पी रहा था। इसी बीच गर्म चाय ऊपर गिरने से बेटी जली थी। यह जानकर मीलाल का पारा हाई हो गया। सब कुछ जानकर उसने पत्नी पूनम से अक्षय को घर बुलाने के लिए किया। अक्षय के घर आने पर मीलाल ने सोते समय फरसे से उस पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव के 10 टुकड़े कर उसे दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

लव जिहाद: शादी से ठीक पहले सिरफिरे आशिक ने युवती की मांग भरते वीडियो किया वायरल, दर-दर भटकने को मजबूर पीड़िता