ghaziabad crime news : उत्तर प्रदेश में गाज़ियाबाद के नाहल गांव में एक वांटेड अपराधी को पकड़ने गई नोएडा पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें एक कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई।

ghaziabad crime news : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से इस वक्त वक्त बड़ी खबर सामने आई है। हिस्ट्रीशीटर को को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। पत्थर फेंके, फिर फायरिंग भी की गई, इसके अलावा एक कॉन्स्टेबल को गोली भी मारी जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान हुई पत्थरबाजी में 2-3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गाजियाबाद के नाहल गांव में छिपा था वांटेड

दरअसल, यह मामला रविवार रात 12 बजे के बाद का है। जहां नोएडा के फेस-3 थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के एक मामले में फरार वांटेड बदमाश कादिर उर्फ मंटा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में छिपा है। इसके बाद पुलिस ने रात को ही टीम बनाई और उसको पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कॉन्स्टेबल सौरभ की गोली लगने से मौत हो गई।

फायरिंग की आड़ में फरार हो गया वांटेड कादिर

बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस पर अचानक यह हमला वांटेड के साथियों ने किया है। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही आरोपियों ने फायरिंग भी शुरू कर दी। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। लेकिन इस फायरिंग के दौरान पुलिस का ध्यान भटकाकर आरोपी कादिर अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

नोएडा पुलिस कमिश्नर भी मौके पर

बता दें कि पत्थरबाजी और फायरिंग की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं कई थानों के पुलिसकर्मी भी पहुंचे। लेकिन आरोपी तक तक भाग चुका था। कमिश्रर ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस हालाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।