गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अब बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। यूपीडा ने बुधवार को टोल रेट तय किए, जिसमें एक तरफ और दोनों तरफ की यात्रा के लिए अलग-अलग दरें हैं। मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Gorakhpur Link Expressway: 7283 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश में बने 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर जल्द ही मुफ्त में बाइक से चलना पुरानी बात होगी। इस सड़क पर चलने के लिए बाइक वालों को भी टोल टैक्स देना होगा। ऑटो और ट्रैक्टर वालों को भी टोल टैक्स देना होगा। इनसे नगद में टोल वसूला जाएगा।
यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने बुधवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए टोल रेट तय किया। बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के लिए एक समान टोल रेट है। लोग अपने गाड़ी के लिए मासिक पास बनवा सकेंगे। एक पास से एक महीने में अधिकतम 20 बार यात्रा कर सकते हैं।
क्या है भगवानपुर से चौदह परास टोल प्लाजा तक का रेट (दूरी 77km, यहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे शुरू होता है)
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर से सिकरीगंज तक का टोल, दूरी 23km
गाड़ी
एक तरफ
दोनों तरफ
बाइक, ऑटो व ट्रैक्टर
20 रुपए
35 रुपए
कार, जीप व वैन
45 रुपए
70 रुपए
मिनी बस
70 रुपए
110 रुपए
बस या ट्रक
140 रुपए
225 रुपए
3-6 एक्सल वाहन
215 रुपए
345 रुपए
7 से ज्यादा एक्सल वाहन
275 रुपए
440 रुपए
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर से बहादुरपुर बेलघाट तक का टोल, दूरी 32km
गाड़ी
एक तरफ
दोनों तरफ
बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर
50 रुपए
80 रुपए
कार, जीप, वैन
100 रुपए
155 रुपए
मिनी बस
150 रुपए
245 रुपए
बस, ट्रक
265 रुपए
425 रुपए
3-6 एक्सल वाहन
465 रुपए
740 रुपए
7 से ज्यादा एक्सल वाले वाहन
605 रुपए
965 रुपए
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर से अतरौलिया तक का टोल रेट
गाड़ी
एक तरफ
दोनों तरफ
बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर
125 रुपए
200 रुपए
कार, जीप, वैन
245 रुपए
395 रुपए
मिनी बस
380 रुपए
610 रुपए
बस, ट्रक
720 रुपए
1150 रुपए
3-6 एक्सल वाहन
1150 रुपए
1840 रुपए
7 से ज्यादा एक्सल वाले वाहन
1505 रुपए
2410 रुपए
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।