राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'वन महोत्सव-2025' की शुरुआत की और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने पौधों के संरक्षण पर ज़ोर दिया। वन मंत्री ने कुकरैल में त्रिवेणी वन की स्थापना की।

लखनऊ/गोरखपुर, 1 जुलाईः देश की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली से सात जुलाई तक चलने वाले 'वन महोत्सव-2025' का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया। राष्ट्रपति ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति ने यहां जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया, फिर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

वन मंत्री ने की त्रिवेणी वन की स्थापना

वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योगा मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ व बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया।