यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही घर में चार लोगों के शव मिले। चारों शव एक ही बेड पर पड़े हुए थे। बताया जा रहा कि युवक ने विवाद के बाद पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारकर आत्महत्या की।

अनूप शुक्ला

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोरखपुर: घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्मदाह कर लिया। यह दिल दहलाने वाली घटना जिले के गोला थानाक्षेत्र के देवकली गांव में हुई। शनिवार की देर रात सामने आई इस घटना में सब्जी विक्रेता उसकी पत्नी व दो बच्चों की जलने से मौत हो गई। पुलिस जब ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी तब एक ही बेड पर चारों का शव पड़ा था और कमरे से धुंआ निकल रहा था। घटनास्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विवाद के बाद घर से धुआं निकलता देख लोगों को हुआ शक

गांव के लोग पारिवारिक कलह में घटना होने की बात कर रहे हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। आपको बता दें कि गोला थानाक्षेत्र के देवकली गांव के 42 वर्षीय इंद्रबहादुर मौर्य बाजार में सब्जी की दुकान लगाता था। इसी सब्जी की दुकान के माध्यम से परिवार का भरण पोषण होता था। गांव के लोगों ने जानकारी दी कि इंद्रबहादुर का पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को दोनों के बीच विवाद के बाद घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद पड़ोसियों को शक हुआ। मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। मौके पर जब लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो इंद्रबहादुर, पत्नी सुशीला देवी, पुत्री चांदनी और पुत्र आर्यन का जला हुआ शव एक ही बेड पर पड़ा था।

पुलिस ने कहा- आग लगने से पहले हुआ काफी संघर्ष

मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से बताया गया कि महिला के शरीर पर कई जगह कटने का निशान मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद लग रहा है कि लगने के पूर्व संघर्ष भी हुआ है। कमरे से केरोसिन तेल की बदबू आ रही है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पर मौजूद है। मामले को लेकर एसपी साऊथ अरुण सिंह ने जानकारी दी कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि आखिर किन कारणों से यह पूरी घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

आगरा: गैस गीजर फटने के बाद गिरी मकान की छत, मलबे में दबे पति-पत्नी हुए घायल