यूपी के गोरखपुर में दुल्हन से स्टेज पर चढ़कर हाथ मिलाना युवक को भारी पड़ गया। युवक की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

गोरखपुर: जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच इलाके में स्टेज पर चढ़कर दुल्हन से हाथ मिलाने वाले युवक की पिटाई कर दी गई। दुल्हन के घरवालों ने युवक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर पीटा। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उसे छोड़ा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी की मां ने थाने पहुंचकर बेटे के अपहरण और पिटाई का लगाया आरोप

इस मामले में पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि युवक के द्वारा दुल्हन के साथ फोटो भी वायरल किया गया था। जिसके बाद कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपको बता दें कि गांव में चार दिन पहले शादी थी। शादी के दौरान ही युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन से हाथ मिलाया और फब्तियां कसी। इसका फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस घटना के बाद आरोपी युवक की मां के द्वारा थाने में तहरीर देकर बेटे को बंधक बनाकर पीटे जाने का आरोप लगाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी, कहा नहीं हुई पिटाई

महिला ने बताया कि गांव के ही युवकों के द्वारा तमंचे के दम पर बेटे को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी पिटाई भी गई। मामला मोहल्ले का ही होने के चलते अन्य महिलाएं भी वहां पर पहुंची। वहां पर उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। घटना को लेकर एसओ पिपराइच नितिन रघुनाथ के द्वारा जानकारी दी गई कि 4 दिन पहले शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन से हाथ मिलाया था और फब्तियां कसी थी। उस दिन मामला शांत हो गया था लेकिन बाद में फोटो वायरल किया गया। इसी को लेकर आगे विवाद शुरू हुआ। हालांकि तमंचा सटाकर पिटाई करने का आरोप पूरी तरह से गलता है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।

बुलंदशहर में रेप के बाद नाबालिग की हत्या, आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार