हाथरस में एक महिला ने अपनी ननद की शादी के लिए रखे गए 50 लाख रुपये के गहने चोरी कर अपने मायके भेज दिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जलन और पारिवारिक तनाव के चलते बहू ने यह वारदात की।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक महिला ने अपने ही घर से लाखों के गहने चोरी कर लिए वो गहने जो उसके पति ने अपनी बहन की शादी के लिए तैयार करवाए थे। 23 अक्टूबर की रात दिल्ली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अकरम उर्फ कलुआ के घर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के हार, कंगन, चेन और अंगूठियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। शादी 11 नवंबर को थी, लेकिन गहनों के गायब होने से घर में कोहराम मच गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

गहनों के गायब होने के बाद अकरम ने हाथरस गेट थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह ने खुद मामले की जांच के आदेश दिए। शुरूआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में घुसने के निशान नहीं मिले, जिससे पुलिस को शक हुआ कि वारदात घर के अंदर के किसी व्यक्ति ने की है।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद यानी अकरम की बहन से रिश्ता काफी तनावपूर्ण था। उसे पसंद नहीं था कि इतने महंगे गहने उसकी ननद को दिए जाएं। पुलिस ने बताया कि जलन और ईर्ष्या के चलते महिला ने खुद लॉकर से गहने निकाले और उन्हें अपने मायके भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: BLO पहुंचेंगे घर-घर! यूपी में 15 करोड़ वोटरों की होगी जांच, पूरा सिस्टम बदलेगा?

पति ने की सख्त पूछताछ, पत्नी ने कबूला जुर्म

जब अकरम ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ कबूल कर लिया। उसने बताया कि ननद को गहने दिए जाने से उसे अपमान महसूस हुआ और गुस्से में उसने पूरा सोना मायके भेज दिया। यह खुलासा होते ही परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

एसपी चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने सारे चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं। अब गहनों को अकरम के परिवार को वापस सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

ईर्ष्या से उपजा अपराध बना सीख की कहानी

यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि उस मानसिकता की झलक है जिसमें ईर्ष्या इंसान को अपराध की सीमा तक पहुंचा देती है। शादी की खुशियों में मातम तब छा गया जब पता चला कि चोरी किसी और ने नहीं, बल्कि अपने ही घर की बहू ने की थी।

यह भी पढ़ें: UP Home Guard Recruitment 2025: 45 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरी जानकारी