उत्तरप्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। मृतकों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रायपुर. यूपी में एक यात्रियों से भरी बस ने अनियंत्रित होकर 5 से अधिक लोगों को कुचल दिया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई और लोगों को आक्रोश फूट पड़ा। क्योंकि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टक्कर मारती हुई दुकान में घुसी बस

घटना उत्तरप्रदेश के गोंडा क्षेत्र के करनैलगंज चकरोत चौराहे पर हुई है। यहां एक यात्री बस ने पहले अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद वह कई लोगों को टक्कर मारती हुई एक दुकान में जा घुसी, इस घटना से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो से तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बस के ड्राइवर और कंडेक्टर भाग गए थे।

तीन लोगों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की भी पहचान की जा रही है। उनके शव अस्पताल के पीएम रूम में रखवा दिए गए है। मुख्य चौराहे पर हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे UP के सभी स्कूल, कोहरे और ठंड के कारण समय भी बदला