उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक मामला सामने आया है। यहां एक पति ने झगड़े के दौरान कथित तौर पर पत्नी के होंठ काट लिए। इसके बाद महिला को 16 टांके लगाने पड़े। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति, सास और देवर के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। 

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना भयानक हो गया कि पति ने गुस्से में कथित तौर पर अपनी पत्नी के होंठ दांतों से काट दिए। इसके बाद महिला घायल हो गई और उसे 16 टांके लगे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता दर्द के कारण अपनी आपबीती बोलकर नहीं सुना सकी, इसलिए उसने पूरी घटना कागज पर लिखकर शिकायत दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारपीट करने के बाद काटे होठ

मगोर्रा थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि पीड़िता नगला भूचन गांव की निवासी है। महिला ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसका पति काम से वापस आया और किसी बात पर झगड़ने लगा। जब महिला ने पति को शांत रहने के लिए कहा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। पति को इतना गुस्सा आ गया कि उसने पत्नी के होठ काट दिए, जिसके कारण खून बहने लगे। महिला ने यह भी बताया कि जब उसकी बहन बीच-बचाव करने आई, तो पति ने उसके साथ भी मारपीट की।

जब उसने इस बात की शिकायत की तो उसने महिला को गाली देने लगी। पीड़िता ने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी दिवस: उपराष्ट्रपति ने किया भव्य समारोह का आगाज़, क्या-क्या हुआ खास?

महिला ने थाने में की शिकायत

मगोर्रा थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण झगड़ा हुआ था। इस दौरान पति ने गुस्से में पत्नी के होंठ काट दिए। जब महिला की बहन उसे बचाने आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।