यूपी के जालौन से एक दुखद खबर सामने आई है। एक रेप पीड़िता के पिता को दारोगा ने इतना धमकाया कि दहशत में आकर उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने दारोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

जालौन। यूपी के जालौन से एक दुखद खबर सामने आई है। एक रेप पीड़िता के पिता को दारोगा ने इतना धमकाया कि दहशत में आकर उन्होंने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने दारोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। केस की जांच सीओ को सौंपी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दारोगा ने पीड़िता के पिता को सुनाई खरी खोटी

बेटी के साथ रेप की की जानकारी होने पर पिता ने थाने पहुंच कर सूचना दी। बताया जा रहा है कि थाने में मौजूद दारोगा ने केस दर्ज करने के बाद पीड़िता के पिता को ही धमकाना शुरु कर दिया। थाने में उसे खूब खरी खोटी सुनाई। दारोगा यहीं नहीं रूका, उसने पीड़िता के पिता को किसी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। इससे वह आहत हो गए। न्याय मिलने की आस उन्हें धूमिल लगने लगी। जानकारी के अनुसार, दारोगा पीड़िता के पिता को बार बार धमका रहा था। जिससे परेशान होकर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

रेप पीड़िता के पिता के सुसाइड से आक्रोशित हो गए ग्रामीण

पीड़िता के​ पिता के सुसाइड करने की खबर जैसे ही गांव में फैली। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण पुलिस अफसरों की मौजूदगी में ही शव को नीचे उतारने की मांग कर रहे थे। बवाल बढ़ता देख चार थानों की फोर्स बुलाई गई। खुद अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी तलब की गई है। आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।