यूपी के झांसी में एक शादी के दौरान लड़की ने फेरे बीच में ही रोक दिए तो दूल्हे और बाराती भौचक्का रह गए। आखिरकार विवाह की तमाम रस्में निभाई जा चुकी थीं। सुबह के समय दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे लेने की तैयारियां जोरों से चल रहीं थी।

झांसी। यूपी के झांसी में एक शादी के दौरान लड़की ने फेरे बीच में ही रोक दिए तो दूल्हे और बाराती भौचक्का रह गए। आखिरकार विवाह की तमाम रस्में निभाई जा चुकी थीं। सुबह के समय दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे लेने की तैयारियां जोरों से चल रहीं थी। हर तरफ जश्न का माहौल था। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। अचानक शादी में बेटी के फेरे रोक देने से हर कोई सरप्राइज हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असली बात पता चली तो हर शख्स बिटिया की जमकर तारीफ कर रहा है। आप भी पूरी बात सुनकर युवती की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, दुल्हन का बीए थर्ड इयर का एग्जाम था। युवती फेरे रोककर पहले परीक्षा देने पहुंची। उसके बाद उसने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और उसकी विदाई हुई।

क्या है मामला?

यह मामला झांसी के रक्सा इलाके का है। जिस युवती की परीक्षा के बाद विदाई की घटना हमने आपको बताई। वह डोंगरी की रहने वाली कृष्णा राजपूत है। जिसका विवाह यशपाल सिंह के साथ तय हुआ था। बारात 15 मई को बबीना से आई थी। अगले दिन यानि 16 मई को लड़की की विदाई होनी थी। पर उसी दिन लड़की के एग्जाम का लास्ट पेपर था। एग्जाम का अंतिम प्रश्न पत्र बीते 4 मई को था। पर उस दिन चुनाव होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

पहले परीक्षा फिर विदाई

लड़की के परिवार वालों ने एक बार सोचा होगा कि अब उनकी लड़की परीक्षा नहीं दे पाएगी। पर कॉलेज के प्रबंधक ने परिवार वालों को समझाया। उसके बाद कृष्णा के परिजन उसे परीक्षा दिलाने के लिए तैयार हुए। इसी वजह से दुल्हन फेरे लेने से पहले विवेकानन्द डिग्री कालेज गई और अपने अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा दी। उसके बाद दुल्हन वापस आई और दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। फिर उसकी विदाई हुई। पूरा माजरा समझने के बाद हर कोई कृष्णा राजपूत की तारीफ कर रहा है।