कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो रोंगटे खड़ा करने वाला है।

कानपुर सड़क हादसा। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें शुक्रवार (2 अगस्त) को किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साकेत नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया-"17 वर्षीय लड़का अन्य लोगों के साथ मिलकर कार ड्राइव कर रहा था। वो सड़क पर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था।" पूरी घटना पास में लगे सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे हादसे के वक्त भावना मिश्रा नाम की महिला अपनी लड़की के साथ डॉक्टर से मिलकर लौट रहे होते हैं, तभी कार ड्रिफ्ट करते हुए टकरा जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और उसकी बेटी दोनों अलग-अलग दिशाओं में उछल जाते हैं। हालांकि, दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। अधिकारियों ने कहा-"इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि लड़की के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर है, जिसका इलाज जारी है।"

Scroll to load tweet…

चश्मदीदों ने घटना के बारे में बताया

चश्मदीदों ने कहा-"कार में दो लड़के और दो लड़कियां भी मौजूद थीं। सभी नाबालिग थे और स्कूल बंक कर घूमने निकले थे।" घटना की सूचना मिलते ही पहुंचती है और सभी को ले जाती है। पूरे मामले में किदवई नगर थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया-"नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।"

ये भी पढ़ें: हापुड़: कांवड़ियों से लदी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत, 16 घायल