यूपी के कानपुर में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद महिला ने उसके शव को कमरे में ही दफन कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर: बिधनू के सुरौली गांव में पति की हत्या करने की बात को आरोपी मोनिका ने पुलिस के सामने कबूल किया। महिला ने बताया कि उसने हत्या की इस वारदात को छह हजार रुपए के लिए अंजाम दिया। पति की लाश को कमरे में दफनाने के बाद वह उसपर खाट बिछाकर सो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमीन खोदकर पुलिस ने निकाला शव

परिजनों की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो मोनिका ने दरवाजा ही नहीं खोला। पुलिस किसी तरह से पड़ोसी के घर से मोनिका के घर तक पहुंची। महिला सिपाहियों के द्वारा जब आरोपी पत्नी से उमेश के बारे में पूछा गया तो उसने हत्या की वारदात को कबूल किया और खाट की ओर इशारा किया। पुलिस ने जमीन को खोदकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने गई। जहां मोनिका ने चाय, बिस्किट खिलाने पर सच बताने की बात कही। पुलिस ने उसकी इच्छा को पूरा किया और नाश्ता करने के बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसके स्वस्थ्य होने की बात कही।

परिजनों ने कहा- अक्सर होता रहता था विवाद

आपको बता दें कि उमेश अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। सभी के घर सिरौली गांव में अलग-अलग बने हुए हैं। मां शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि मोनिका का पति उमेश से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी के चलते मोनिका ने पति राजेश की हत्या कर दी। मंगलवार को उसका पति से छह हजार रुपए के लिए विवाद हुआ था। मोनिका और उमेश के दो बच्चे गांव के प्राइमरी विद्यालय में पढ़ते हैं। बुधवार को भी मोनिका ने बच्चों को स्कूल भेज दिया था। महिला ने बताया कि दोपहर में पति जब सो रहा था तभी उसका गला गमछे से घोट दिया गया। महिला के द्वारा हत्या की बात कबूल किए जाने के बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। पुलिस किसी तरह से उसे लेकर थाने पहुंची।

आखिर कौन है रामपुर की सड़कों पर निर्वस्त्र होकर घूम रही यह महिला! रात में बजाती है डोर बेल, CCTV वीडियो वायरल