MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • “मैं सिर्फ BJP MLA की बेटी नहीं हूं”, कुलदीप सेंगर की बेटी का पोस्ट क्यों मचा रहा है तूफान

“मैं सिर्फ BJP MLA की बेटी नहीं हूं”, कुलदीप सेंगर की बेटी का पोस्ट क्यों मचा रहा है तूफान

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़े केस में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी बेटी इशिता सेंगर का भावुक पोस्ट वायरल हो गया, वहीं कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Dec 30 2025, 10:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
कोर्ट के आदेश के बाद बेटी की अपील, क्या फिर पलटेगा कुलदीप सेंगर केस?
Image Credit : X@IshitaSengar

कोर्ट के आदेश के बाद बेटी की अपील, क्या फिर पलटेगा कुलदीप सेंगर केस?

न्याय की लंबी लड़ाई में कभी फैसले बोलते हैं, तो कभी पीड़ित और परिजन। उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए जा चुके पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद अब सेंगर की बेटियों का दर्द सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है, वहीं सियासत ने इस मुद्दे को फिर गरमा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सोशल मीडिया पर छलका बेटी का दर्द
Image Credit : ANI

सोशल मीडिया पर छलका बेटी का दर्द

कुलदीप सिंह सेंगर की छोटी बेटी इशिता सेंगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए निष्पक्ष न्याय की अपील की है। उन्होंने लिखा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और उनका परिवार पिछले आठ वर्षों से खामोशी के साथ न्याय का इंतजार कर रहा है। इशिता ने कहा कि उनकी पहचान केवल “एक बीजेपी विधायक की बेटी” बनकर रह गई है। इस पहचान के चलते उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर नफरत, गालियां और धमकियां झेलनी पड़ी हैं।

Related Articles

Related image1
Kanpur Weather Today: ठंड से कांपेगा कानपुर, 31 तक सर्दी को हल्के में न लें यूपीवाले
Related image2
Banke Bihari Darshan: नए साल में वृंदावन यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बात,वरना हो सकती है परेशानी
35
न सहानुभूति, न विशेष रियायत, सिर्फ निष्पक्ष न्याय की मांग
Image Credit : X@thethakurforce

न सहानुभूति, न विशेष रियायत, सिर्फ निष्पक्ष न्याय की मांग

अपने पोस्ट में इशिता सेंगर ने स्पष्ट किया कि उनका परिवार न तो किसी तरह की सहानुभूति चाहता है और न ही कानून से ऊपर कोई रियायत। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि कानून बिना दबाव और भय के काम करे और सबूतों की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने लिखा, “हम इंसान हैं, इसलिए न्याय मांग रहे हैं।”

इशिता की बड़ी बहन ऐश्वर्या सेंगर ने भी इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अपना संकल्प जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “हम लड़ेंगे, हम हारेंगे नहीं।” इस संदेश के बाद मामला एक बार फिर सोशल मीडिया बहस का केंद्र बन गया।

45
कांग्रेस का हमला, BJP समर्थकों पर गंभीर आरोप
Image Credit : ANI

कांग्रेस का हमला, BJP समर्थकों पर गंभीर आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कथित तौर पर बीजेपी समर्थकों को कुलदीप सेंगर के समर्थन में प्रदर्शन करते दिखाया गया है। कांग्रेस ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए आरोप लगाया कि एक दोषी करार दिए गए नेता के समर्थन में सड़कों पर उतरना महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। कांग्रेस ने उन्नाव पीड़िता के संघर्ष का जिक्र करते हुए दावा किया कि न्याय की लड़ाई में उसने अपना पूरा परिवार खो दिया, पिता की हिरासत में मौत हुई और परिजन सड़क हादसे में मारे गए।

55
‘बेटी बचाओ’ के नारों पर सवाल
Image Credit : ANI

‘बेटी बचाओ’ के नारों पर सवाल

कांग्रेस ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग ‘बेटी बचाओ’ के नारे लगाते हैं, उनके लिए असल में बेटियों की गरिमा कोई मायने नहीं रखती। पार्टी ने कहा कि सत्ता और वोट बैंक की राजनीति इंसाफ से ऊपर रखी जा रही है। एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ता की “गुलामी” में कुछ महिलाएं भी आरोपी के समर्थन में खड़ी दिखीं। पार्टी का दावा है कि जब एक महिला समर्थक से पूछा गया कि अगर ऐसा अपराध उसकी बेटी के साथ होता तो वह क्या करती, तो उसके पास कोई जवाब नहीं था।

पूरा मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि न्याय, राजनीति और नैतिकता की सीमाएं आखिर कहां तय होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब यह बहस और तेज हो गई है कि कानून की कसौटी पर सियासी समर्थन और विरोध कितना टिकता है, और इंसाफ की राह में सबसे बड़ी कीमत कौन चुकाता है।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गोद में बैठाकर ‘गुरुजी’ कर रहे थे किस! छात्रा के साथ वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Recommended image2
हॉस्टल बाथरूम में छिपा था मोबाइल, कैमरा था ON… छात्रा की नजर पड़ी तो खुल गया पूरा राज!
Recommended image3
मुरादाबाद से अलीगढ़ सिर्फ 2 घंटे! नया 4-लेन हाईवे बदलेगा सफर का पूरा गणित, आगरा भी 3 घंटे
Recommended image4
UP Latest News: 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ? 11 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में
Recommended image5
Hardoi Crime: 7 महीने का गर्भ, 1 साल की बेटी... फिर भी दया नहीं आई, हैवान पति ने पीटकर मार डाला!
Related Stories
Recommended image1
Kanpur Weather Today: ठंड से कांपेगा कानपुर, 31 तक सर्दी को हल्के में न लें यूपीवाले
Recommended image2
Banke Bihari Darshan: नए साल में वृंदावन यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी बात,वरना हो सकती है परेशानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved