उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह मऊ के घोसी सीट से सपा के विधायक हैं। दारा सिंह इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। चर्चा है कि वह बीजेपी में जा सकते हैं।

मऊ (उत्तर प्रदेश). समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। मीडिया में चर्चा है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दारा सिंह एक साल पहले योगी सरकार में थे मंत्री

वह उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। वो योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इलेक्शन से ठीक पहले योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद सपा ने उनको घोसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन अब एक साल के बाद ही दारा सिंह ने सपा को छोड़कर उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।

बीजेपी ने दारा सिंह को दिया बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपी निकाय चुनाव के तुरंत बाद ही दारा सिंह समाजवादी पार्टी छोड़ना चाहते थे। वजह एक बार फिर दारा सिंह को भाजपा रास आने लगा। चर्चा है कि दार सिंह चौहान जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने दारा सिंह को लोकसभा चुनाव में टिकट देने का ऑफर किया है। दारा सिंह चौहान पूर्वांचल की एक सीट या मऊ से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका

राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। यह इस्तीफा अखिलेश यादव के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद हमारे और भाजपा के संपर्क में हैं। वह जल्द ही सपा को छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा हो गया तो लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका होगा।

यह भी पढ़ें-हेट स्पीच केस में आजम खान को मिली दो साल जेल की सजा, देना होगा 1 हजार रुपए जुर्माना