UP News: मथुरा में दो दुल्हनों ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया, जिससे हंगामा मच गया। रातभर पंचायत चली, लेकिन दुल्हनें अपने फैसले पर अड़ी रहीं।

Mathura wedding drama: मथुरा के टैंटीगांव में उस समय हंगामा मच गया जब दो दुल्हनों ने फेरों से ठीक पहले शादी से इंकार कर दिया। जयमाल के फूल अभी मुरझाए भी नहीं थे कि रिश्तों की डोर टूट गई। समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, पंचायतें बैठीं, रातभर मान-मनौव्वल चलता रहा... मगर दुल्हनों का फैसला अटल रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आगरा से आई थी बारात, मथुरा में टूटा रिश्ता

सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के दो भाइयों की शादी आगरा के न्यू नगला पदी इलाके की दो युवतियों से तय हुई थी। दोनों परिवारों में रिश्तेदारी तय होने के बाद गोद भराई की रस्म हो चुकी थी और 7 जून को विवाह की तारीख निश्चित की गई थी। मथुरा के टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार रात शादी समारोह का आयोजन किया गया।

जयमाला से पहले टूटा रिश्ता, दुल्हनों ने साफ कहा - नहीं करनी शादी

शादी समारोह के दौरान जब खाना-पीना चल रहा था और जयमाला व फेरों की तैयारियां हो रही थीं, तभी अचानक दुल्हनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। उनके इस फैसले से दोनों परिवारों में खलबली मच गई। घंटों कोशिश के बावजूद लड़कियों ने अपनी जिद नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें: सिक्किम में हनीमून मनाने गए थे, अब लापता हैं UP के कौशलेंद्र और अंकिता

फुफेरी बहनों ने भड़काया? घरातियों का आरोप

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी समारोह में शामिल हुईं दुल्हनों की फुफेरी बहनों ने ही उन्हें दूल्हों के बारे में भड़काया, जिससे वे शादी से पीछे हट गईं। विवाद बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी अजीत मलिक ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

घटनास्थल पर पंचायतों का दौर देर रात तक चलता रहा। लोगों ने बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब युवतियां अपने फैसले पर अडिग रहीं, तो आखिरकार सुबह तीन बजे लड़की पक्ष ने शादी रद्द कर दी और अपने घर लौट गया।

सीओ मांट का बयान, “लड़के पसंद नहीं आए”

सीओ मांट गुंजन सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया, “युवतियों को लड़के पसंद नहीं आए, इसलिए उन्होंने शादी से मना कर दिया। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझ गया है।”

यह भी पढ़ें: सोनम ने किया सरेंडर या पुलिस ने की गिरफ्तारी? दोनों राज्यों की पुलिस क्या बोली?