honeymoon couple missing in Sikkim: नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने सिक्किम गया था, जहां उनकी कार तीस्ता नदी में गिर गई। दुल्हा-दुल्हन समेत 8 लोग लापता हैं, पिता ने लगाई सीएम योगी से गुहार।

up couple missing: उत्तर प्रदेश के कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंकिता सिंह की शादी 5 मई को हुई थी। 24 मई को वे हनीमून के लिए सिक्किम रवाना हुए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनकी यात्रा एक भीषण हादसे में तब्दील हो गई। लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास, उनकी कार फिसलकर तीस्ता नदी में 1000 फीट नीचे गिर गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार में कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, दो घायल हो गए और आठ लोग अब तक लापता हैं, जिनमें कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं।

सिक्किम में डटे पिता, बोले, जब तक बेटे-बहू नहीं मिलते, घर नहीं लौटूंगा

कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह फिलहाल सिक्किम में हैं और अपने बेटे और बहू की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक भावुक वीडियो संदेश में कहा,

“मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता हूं कि वे सिक्किम सरकार से इस खोज अभियान को तेज करने का अनुरोध करें।”

उन्होंने बताया कि वे कई बार घटनास्थल पर जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई भी वस्तु या सुराग उनके बेटे और बहू से जुड़ा नहीं मिला है। “जब तक मैं उन्हें नहीं ढूंढ लेता, मैं लौटकर घर नहीं जाऊंगा,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें: UP News: दुल्हन को क्लीन शेव चाहिए था, दाढ़ी वाला दूल्हा लौटा बारात लेकर

प्राकृतिक आपदा बनी बाधा, खराब मौसम से धीमी पड़ी राहत और बचाव की रफ्तार

लापता लोगों की तलाश में NDRF, अग्निशमन विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग और स्थानीय पुलिस लगातार जुटी हुई है। लेकिन भारी बारिश और खराब मौसम के चलते राहत कार्य में बाधा आ रही है। नदी के निचले इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, फिर भी लापता लोगों का कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिला है।

कौन-कौन है लापता? जानिए सभी पीड़ितों की पहचान

11 यात्रियों में से अब तक 8 लोग लापता हैं। उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • उत्तर प्रदेश: कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह
  • ओडिशा: अजीत कुमार नायक, सुनीता नायक, साहिल जेना, इतिश्री जेना
  • त्रिपुरा: देबज्योति जॉय देव, स्वप्ननील देब

जबकि दो ओडिशा निवासी स्वयं सुप्रतिम नायक और साईराज जेना को हादसे की रात ही बचा लिया गया था।

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi Case: 'सोनम बेवफा है' फिर हुआ ट्रेंड, मीम्स के ज़रिए सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा