गाजियाबाद यानि दिल्ली एनसीआर के इंदिरापुरम इलाके की सोसाइटी में एक लड़की ने 23वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर ली। मृतका मेडिकल की स्टूडेंट थी, जिस जगह उसने मौत को गले लगाया वो फ्लैट उसके बॉयफ्रेंड का है। 

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद यानि दिल्ली एनसीआर में एक मेडिकल छात्रा ने सोसाइटी के 23वें मंजिल से छलांग कर सुसाइड कर लिया। लड़की का शव एक कारोबारी के फाउंटेन में पड़ा मिला। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव वरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बता दें कि यह घटना तो शुक्रवार देर रात की बताई जाती है। लेकिन इसकी जानकारी दूसरे दिन यानि आज शनिवार को पता लगी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉयफ्रेंड के फ्लैट पर जाकर लड़की ने लगाई मौत की छलांग

दरअसल, यह पूरी घटना दिल्ली के एनसीआर इलाके में इंदिरापुरम इलाके की है। जहां गाजियाबाद के ATS एडवांटेज सोसाइटी में लड़की मृत पाई गई है। मृतका की पहचान आस्था शर्मा पुत्री अजय शर्मा के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट मेडिकल संस्थान की छात्रा थी। जिस सोसाइटी में उसने सुसाइड किया है उसमें उसका एक दोस्त यानि बॉयफ्रेंड रहता था। इसलिए यहां अक्सर उसका आना-जाना लगा रहता था। आस्था का शव 11वे फ्लोर पर बिजनेसमैन अमित जैन के फ्लैट पर मिला है। अजय जैन अभी अपने कारोबार के काम से विदेश गए हुए हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे। लेकिन जब बच्चों ने फाउंटेन में शव देखा तो वह शॉक्ड रह गए और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जिस दोस्त के फ्लैट पर गई थी वो मुंबई में सीख रहा था एक्टिंग

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आस्था जिस फ्लैट में आई थी, वह उसके दोस्त रोहित खन्ना का है। आस्था शुक्रवार रात को ही रोहित के फ्लैट पर आ गई थी। रोहित मुंबई में बोनी कपूर के एक्टिंग संस्थान से ड्रामा का कोर्स कर रहा है। उसे आज शनिवार को 2 बजे की फ्लाइट से मुंबई जाना था। लेकिन अब इस आत्महत्या के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक लड़की के परिजनों से जब पुलिस ने बातचीत की तो उनका कहना है कि आस्था लंबे समय से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज भी चल रहा था।

फ्रेंड के साथ वक्त बिताया और देखी फिल्म

वहीं पुलिस ने पता किया है कि आस्था और रोहित दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। शुक्रवार का दिन दोनों ने काफी देर साथ समय गुजारा था। दोनों न एक मूवी भी देखी। लेकिन शुक्रवार शाम 6 बजे वो रोहित के फ्लैट से चली गई थी। इसके बाद शाम में वो फिर वापस लौटी और 23वीं मंजिल पर पहुंचकर छत से कूद गई। गाजियाबाद पुलिस को पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन इसके पीछे की क्या वजह है इसका पता लगाया जा रहा है।