उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक मुस्लिम महिला ने बेटे को जन्म दिया है। चूंकि उसका जन्म 22 जनवरी को हुआ है। ऐसे में महिला ने अपने बेटे का नाम राम रहीम रखने का फैसला लिया है।

फिरोजाबाद. अयोध्या में रामलला विराजमान होने के साथ ही देशभर में लोग रामभक्ति में लीन हो गए हैं। ऐसे में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी जय श्री राम के नारे लगाने में पीछे नहीं रहे। 22 जनवरी को विभिन्न स्थानों पर निकली शोभायात्रा और प्रभातफेरी का मुस्लिम समाजजनों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसी दिन कई बच्चों जन्म भी हुआ है। जिसमें एक मुस्लिम महिला ने अपने बच्चे का नाम भी राम रखने का फैसला लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुस्लिम महिला के बेटे का नाम राम

यूपी के फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन जैन ने बताया कि 22 जनवरी को फरजाना नामक महिला को बेटा हुआ है। चूंकि ये बेटा अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के दिन हुआ है। इस कारण मुस्लिम परिवार ने हिंदू मुस्लिम कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए बच्चे का नाम राम से रखते हुए राम रहीम रखा है।

22 जनवरी को हुई स्पेशल डिलेवरी

आपको बतादें कि 22 जनवरी को देशभर में स्पेशल डिलेवरी हुई है। कई अस्पतालों में इस दिन रामधुन बजाई गई। वहीं राम आएंगे भजन भी चलाया गया। कई अस्पतालों में भगवान राम का दरबार भी सजाया या और डिलेवरी से पहले महिलाओं को भगवान राम के दर्शन करवाए गए। ऐसे में जिन महिलाओं के बेटा हुआ, उनमें से अधिकतर ने अपने बेटे का नाम राम ही रखा है।