Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिता ने खुद अपनी बेटी की हत्या कर दी। जबकि उसकी दिवाली बाद शादी होनी थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कत्ल के बाद आरोपी ने खुदो थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
UP Crime News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दिल दहला देने वाली खबर है। जहां एक पिता ने अपनी ही जवान बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि उसकी शादी के एक महीने बाद होनी थी। मर्डर के बाद आरोपी पुलिस के पास पहुंचा और बोला-मैंने अपनी बेटी को मार डाला, मुझे जेल में डाल दो। वह हमारे परिवार की इज्जत खराब कर रही थी। समझाने के बाद भी वो नहीं मानी, वो नाक कटाने के पर तुली थी। इसलिए उसे मारना पड़ा।
बीवी को बुलाकर कहा-लो मैंने तेरी बेटी को मार दिया
दरअसल, यह खौफनाक घटना शनिवार शाम की है, लेकिन खुलासा आज रविवार को हुआ। जहां गय्यूर नाम के पिता ने 20 साल की बेटी आरजू को अपने कमरे में बुलाया और उसका गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद बीवी को बुलाकर कहा-लो मैंने बेटी को हमेशा के लिए सुला दिया। बताया जाता है कि हत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी और छोटी बेटी को छत पर भेज दिया था। घटना खालापार थाना क्षेत्र के किदवईनगर की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
झूठी इज्जत की खातिर बेटी का किया कत्ल
बता दें कि आरोपी गय्यूर ने अपनी बेटी की शादी सहारनपुर के देवबंद में तय की थी। जो दीवाली बाद होनी थी, लेकिन इस विवाह से आरजू खुश नहीं थी, वो बार बार कहती थी कि वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। इस बात को लेकर उसकी माता-पिता से कई बार बहस भी हो चुकी थी। लेकिन वो साफ तौर पर इंकार कर चुकी थी। आरोपी पिता को उस पर शक था कि उसका किसी से अफेयर चल रहा है। उसका कहना है कि वह छिपकर किसी लड़के से बात करती थी। अगर यह शादी नहीं होती तो समाज में हमारा परिवार बदनाम हो जाता। इसलिए मैंने उसे मारना ही उचित समझा।
