'यूपी में का बा' गीत के जरिए चर्चाओं में आई सिंगर नेहा राठौर ने कानपुर की घटना पर प्रशासन से लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने गीत के जरिए ही कानपुर की डीएम पर भी निशाना साधा है।

कानपुर: 'यूपी में का बा' गीत के जरिए चर्चाओं में आने वाली नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी अंदाज में एक नया गीत पेश किया है। उन्होंने इस गीत के जरिए कानपुर देहात में हुए अग्निकांड को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। नेहा राठौर ने इस गाने को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी में का बा... सीजन 2। आपको बता दें कि यूपी के कानपुर में हुई इस घटना के बाद अभी तक विपक्ष या सत्ता पक्ष का कोई भी बड़ा नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं पहुंचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी कर सकती हैं पीड़ित परिवार से मुलाकात

वहीं इस बीच जानकारी मिल रही है कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा सकती हैं। हालांकि उनका यह दौरा गोपनीय रहेगा। पार्टी का कहना है कि प्रियंका गांधी ने घटना को लेकर जानकारी मांगी थी जो कि उन्हें उपलब्ध करवा दी गई है। इसके बाद वह बिना किसी पूर्व जानकारी के पीड़ित परिजनों से मिलने जा सकती है। पूर्व की घटनाओं में पीड़ित परिवार से उनकी मुलाकात के दौरान जो शासन-प्रशासन का तानाशाही रवैया देखने को मिला था उसी के चलते इस दौरे को गोपनीय रखा जा रहा है। 

Scroll to load tweet…

जमीन पर कब्जा हटाने के दौरान हुई थी घटना

गौरतलब है कि यूपी के कानपुर देहात के रूरा थाना के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रतिला दीक्षित और उनकी बेटी की जिंदा जलकर मौत का मामला सामने आया था। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान ही आग में झुलसने से उनकी मौत हुई थी। पीड़ित परिवार ने मामले में साजिश का आरोप भी लगाया था। प्रशासन की ओर से बताया गया था कि टीम ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने घई थी। इसी बीच झोपड़ी में आग लगी और गोपाल दीक्षित की पत्नी और पुत्री की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था। 

बांदा में बारात में जमकर हुई मारपीट, डंडे बरसाए जाने का वीडियो हुआ वायरल