उत्तर प्रदेश के नोएडा़ सेक्टर 125 में मौजूद Amity यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां आपस में मार-पीट करते हुए नजर आ रही हैं।

नोएडा: नोएडा की Amity यूनिवर्सिटी की कैंटीन के अंदर दो लड़कियों के आपस में लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कैंटीन नोएडा के सेक्टर 125 में स्थित है। 30 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां गाली-गलौज कर रही हैं, धक्का-मुक्की कर रही हैं और एक-दूसरे के कपड़े पकड़ रही हैं। उनके बीच हुई तीखी लड़ाई के बाद वे एक-दूसरे के बाल खींचते भी नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़ाई शुरू होते ही एक लड़की उन्हें रोकने की कोशिश करती है। हालांकि, वे उसकी बात नहीं सुनती और लड़ना जारी रखती हैं। पास में बैठे बाकी छात्र तालियां बजाते और उनके बीच की लड़ाई का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वे बीच-बचाव नहीं करते हैं और लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर देते हैं। छात्रों को जोर-जोर से हंसते और शोर करते हुए सुना जा सकता है। लड़ाई में दोनों लड़कियां एक मेज पर गिर जाती हैं, जिससे वो टूट जाती है। जैसे ही मेज टूटती है, वे सभी एक साथ चिल्लाने लगते हैं, "ओए, टेबल टूट गया," और उसके बाद एक जोरदार आवाज सुनाई देती है।

Scroll to load tweet…

पुलिस कर रही मारपीट में शामिल लड़कियों की तलाश

छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब पुलिस मारपीट में शामिल लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मारपीट के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वीडियो पर रिएक्शन भी आ रहा है। एक यूजर ने कैंटीन में हुई फाइट की तुलना WWE रिंग से कर दी। एक अन्य यूजर ने कहा- छात्र इतनी मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं कि आगे जरूर बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: Video: इंडियन हेल्थ सिस्टम को देख चौंक गई अमेरिकी टूरिस्ट,कहा-''विश्वास नहीं...'