ग्रेटर नोएडा में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने सुसाइड करने से पहले कानपुर में पति को वीडियो कॉल किया। पति ने बताया कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन में थी और पतले होने की दवा खा रही थी।

ग्रेटर नोएडा: जीटा-1 स्थित एस प्लेटिनम सोसाइटी की रहने वाली महिला ने अपने कानपुर में इंजीनियर पति को वीडियो कॉल करने के बाद सुसाइड कर लिया। महिला ने पति से कहा कि वह दुनिया से जा रही हैं और अब बच्चों का ख्याल रखना। पत्नी की इन बातों को सुनकर घबराए पति ने सोसाइटी के मेटेनेंस विभाग को कॉल कर मामले की जानकारी देने का प्रयास किया। हालांकि मदद न मिलने पर अन्य जानकारों और सूरजपुर पुलिस को फोन कर जानकारी दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिप्रेशन का शिकार थी महिला, खा रही थी पतले होने की दवा

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा। इस बीच फ्लैट में महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के पति की ओर से जानकारी दी गई कि उसकी पत्नी पतले होने की दवा खा रही थी और डिप्रेशन का शिकार थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने कुछ भी सुनने से पहले काट दिया पति का फोन

आपको बता दें कि मूलरूप से बिहार के रहने वाले सिविल इंजीनियर अंश कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी रिया और दो बच्चों के साथ में जीटा-1 स्थित एस प्लेटिनम सोसाइटी में रहते हैं। वह कानपुर की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। जिस वक्त यह घटना हुई उस समय अंश कानपुर में ही थे। अंश बताते हैं कि सोमवार को उनकी पत्नी रिया ने उन्हें वीडियो कॉल किया। इसके बाद रिया ने उनसे सिर्फ इतना कहा कि बच्चों का ख्याल रखना, वह दुनिया छोड़कर जा रही है। इससे पहले महिला से कुछ कहा या समझाया जा सकता उसने फोन काट दिया। अंश ने कई बार कॉल करने के बाद सोसाइटी की सिक्योरिटी को कॉल किया। कॉल न उठने पर उसने सोसाइटी के किराना स्टोर व्यापारी को कॉल की और मामले की जानकारी दी। दरवाजा बंद होने के चलते पुलिस के पहुंचने के बाद ही उसे तोड़ा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया महिला को मृत घोषित

पुलिस ने देखा कि फ्लैट के अंदर रिया पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रही थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंश ने बताया कि परिवार में किसी भी तरह का विवाद नहीं था। रिया कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और पतले होने की दवाएं भी खा रही थी। हालांकि उन्हें बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। मामले को लेकर पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 को लेकर लखनऊ में तैयारियां पूरी, पुलिस ने किए खास इंतजाम