online love story: ऑनलाइन लूडो से शुरू हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, पर ऑस्ट्रेलिया में खुला धोखा! लड़की से 5 लाख मांगे और प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Online Gaming Marriage Scam: ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के जरिए रिश्ते बनने की खबरें आम हो चुकी हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की एक लड़की के लिए यह रिश्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। कोरोना लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई एक ऑनलाइन लूडो गेम फ्रेंडशिप ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लूडो से शुरू हुई दोस्ती, शादी तक पहुंची बात

2020 में अयोध्या की रहने वाली एक संविदा स्वास्थ्य कर्मी लड़की ऑनलाइन लूडो खेल रही थी। गेम के दौरान उसकी दोस्ती सिम्मी नाम की एक लड़की से हुई। दोनों की अच्छी खासी बातचीत होने लगी, लेकिन कुछ समय बाद लड़की को खबर मिली कि सिम्मी की मौत हो चुकी है।

इसके बाद सिम्मी की आईडी से एक अनिकेत शर्मा नाम के लड़के का मैसेज आया, जिसने बताया कि वह अब सिम्मी की आईडी चला रहा है। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई, फोन नंबर एक्सचेंज हुए और फिर बात शादी तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: मुस्कान पार्ट-2: प्यार में पागल बीवी ने लिखी खूनी दास्तान, पति की जान लेने के लिए प्रेमी संग रची साजिश!

ऑस्ट्रेलिया में करता था जॉब, शादी के लिए राजी हुई लड़की

अनिकेत ने लड़की को बताया कि वह पंजाब के नवांशहर स्थित मोहन नगर का रहने वाला है और ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। उसने लड़की को शादी के लिए मना लिया, और 6 मई 2023 को दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी में लड़की के परिवार वाले मौजूद थे, लेकिन अनिकेत के घरवाले नहीं आए। अनिकेत ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही उसे अपने ससुराल ले जाएगा।

तीन दिन बाद हुआ गायब, 5 लाख रुपये भी मांगे

शादी के बाद दोनों ने अयोध्या के होटल में तीन दिन बिताए, लेकिन 9 मई 2023 को अनिकेत ने अचानक कहा कि उसे ऑफिस के काम से ऑस्ट्रेलिया लौटना होगा। वह चला गया, लेकिन फिर धीरे-धीरे उसकी हरकतें बदलने लगीं। जब लड़की ने उसके पास आने की बात कही, तो वह हर बार बहाने बनाने लगा। इस दौरान अनिकेत ने लड़की से 5 लाख रुपये भी मांगे और पैसे न देने पर उसे छोड़ने की धमकी दी।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही खुली पोल, पहले से था शादीशुदा

लड़की ने तंग आकर टूरिस्ट वीजा लेकर 19 सितंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का फैसला किया। लेकिन वहां पहुंचते ही अनिकेत का झूठ सामने आ गया। पता चला कि अनिकेत पहले से शादीशुदा था और उसके माता-पिता पंजाब में रहते हैं।

लड़की जब अनिकेत के घरवालों से मिली तो उन्होंने उसे भगा दिया और गाली-गलौज की। बाद में अनिकेत और उसकी पत्नी किटी शर्मा ने एक नकली तलाक का कागज दिखाया और कहा कि वे अलग हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में किया टॉर्चर, लड़की ने दर्ज कराई FIR

किटी शर्मा की बातों पर भरोसा कर लड़की दोबारा अनिकेत के साथ ऑस्ट्रेलिया गई। लेकिन वहां पहुंचते ही अनिकेत का असली चेहरा सामने आ गया। आरोप है कि अनिकेत ने लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह हर दिन उसे पीटता और एक कमरे में बंद रखता था। किसी तरह लड़की भारत लौटी और अयोध्या पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

अनिकेत के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

लड़की की शिकायत के बाद अयोध्या पुलिस ने अनिकेत और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी (IPC 420) और मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अनिकेत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें: "नीले ड्रम में डाल दूंगी!" – पहले दांतों से चबाया, फिर सिर फोड़ा, पत्नी की खौफनाक धमकी से कांपा पति!