यूपी के जिले गोरखपुर में दो महीने के अंदर ही एक महिला को उसके ससुरालीजनों ने जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं इस बात का पता किसी को न चले इसलिए उसके शव को सबसे छिपाकर जला भी दिया। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की दहेज की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा था।
यूपी के अयोध्या जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की मौत को अंजाम देने के लिए मॉर्निंग वॉक के बहाने हाईवे पर ले गया। उसके बाद उसने महिला को ट्रक के आगे धकेल दिया। इस घटना का पूरी कहानी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
यूपी की राजधानी लखनऊ में कुत्ता पालना महंगा होने वाला है क्योंकि नगर निगम अब कुत्तों पर टैक्स बढ़ाने जा रहा है। शहरवासियों से अभी कुत्तों को पालने में 200, 300 और 500 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती है। इसको अब 1000 रुपए करने की तैयारी है।
अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सामने आए परिणाम में रागिनी यादव को पहला स्थान मिला है। जल्द ही अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी।
हरदोई जिले में एसपी से पीड़ित मां-बेटी ने न्याय की गुहार लगाई है। दर्द बयां करते हुए बताया कि बेटी का पति शारीरिक रूप से अक्षम है। इसके चलते देवर बेटी पर गलत नीयत रखता था और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर प्रेस से जलाकर फंदे से लटकाने का प्रयास किया। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित मां गुरुवार को अपनी बेटी के साथ एसपी राजेश द्विवेदी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एयर एशिया इंडिया की आठ वायु सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें से तीन फ्लाइट लखनऊ को दिल्ली और दो बेंगलुरु से जोड़ेंगी। इनके साथ ही कोलकाता, मुंबई और गोवा के लिए भी लखनऊ से एक-एक फ्लाइट शुरू की गई है।
अयोध्या में दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने युवती का गला रेत दिया। पीड़िता ने कागज पर लिखकर खुद के साथ हुई हैवानियत बयां की। युवती ने लिखकर ही बताया का छतरा गांव के रहने वाले आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन के बाद वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा हर गांव तिरंगा अभियान से जुड़ गए हैं। हजारों तिरंगा को घर घर पहुंचाने के लिए 9 अगस्त यानी कि अगस्त क्रांति के दिन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तिरंगा वितरण करेंगे।
हरदोई में सपा कार्यालय में काम करने वाली महिला ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा कि मामले में डिंपल यादव से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।