नोएडा में महिला से बीजेपी नेता द्वारा बदसलूकी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। यहां इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तीन गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। ये कार्रवाई नोएड़ा की फेस-टू पुलिस ने की है। वहीं पुलिस अब हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं। इसे लेकर अब बनारस की महिलाओं ने भी संकल्प लिया है कि इस बार हर घर तिरंगा फहराएंगे।
बदायूं में अगवा हुए लड़के की लाश की मिलने के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों की नाराजगी सामने आई। इस बीच दारोगा और सिपाही बुरी तरह से घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
यूपी के जिले उन्नाव में NCC महिला कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान की कमान संभाल रही है। सभी झंडे को तैयार कर लोगों को नि:शुल्क दान करेंगी। महिला कैडेट्स झंडे की सिलाई कर ज्यादा से ज्यादा तिरंगा तैयार करने में लगी हुई है।
गणेश स्वीट हाउस के सामने अपनी कार खड़ी कर मिठाई खरीद रहे थे कि इस बीच प्राइवेट ठेकेदारों ने जबरिया उनकी कार उठा ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बुलडोजर चालक और उसके साथ के लोग उसके उपर बुलडोजर चढ़ा देने की धमकी देने लगे।
वशीउल्लाह ने जैसे ही तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई, वह आग की लपटों में घिर गया। चिल्लाते हुए भागने लगा। जो कपड़े पहने थे, वह जलकर शरीर पर ही चिपक गए। जबकि चप्पल सड़क पर पड़ी थी। एक पॉलीथिन बीच सड़क पर मिली है, जिसमें कुछ कागजात हाथ में बताए गए।
यूपी के नोएडा में आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसमें वह पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए थे।
झलवा में रिक्शा चालक का शुक्रवार रात 100 रुपए के भाड़े के चक्कर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चालक ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने युवक को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार देर रात युवक की मौत हो गई।
दुराचार के मामले में घोसी के बसपा सांसद अतुल राय को कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह केस उन पर 2019 से चल रहा था। अतुल राय मौजूदा समय में नैनी जेल में बंद है। अतुल राय के वकील अनुज यादव और वादी के वकील एडीजीसी ज्योति शंकर ने इसकी पुष्टि की है।
राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। कारसेवक पुरम सहित हनुमानगढ़ी मंदिर पर हजारों की संख्या में दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। दौरान बड़ी संख्या में राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।